उन्नाव जनपद में चोरी के घंटों के साथ पकड़े गए दो चोरों को लोगों ने तालिबानी सजा दी। ग्रामीणों ने उन्हें पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अपने साथ ले गई। 

जितेंद्र मिश्रा 
उन्नाव:
सोहरामऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में सुबह प्रसिद्ध मंदिर के बाहर बरगद के पेड़ में लगे करीब एक सैकड़ा से अधिक घंटे चोरी हो गए। पूजा करने पहुंचे लोगों ने देखा तो घंटे गायब मिले जिस पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और आसपास खोजबीन शुरू की तो दो चोर चोरी किए गए घंटो का बंटवारा कर रहे थे। ग्रामीणों ने पकड़ कर उन्हें पेड़ से बांधकर उनकी जमकर पिटाई की इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बरगदाही बाबा मंदिर में श्रद्धालु बांधते हैं घंटा 
जानकारी के अनुसार सोहरामऊ थाना क्षेत्र के सराय जोगा गांव के बाहर एक बरगदाही बाबा का प्रसिद्ध मंदिर है। बताते हैं यहां पर आने वाले श्रद्धालु जो मनोकामना मानते हैं वह पूर्ण होती है। यहां बरगद के पेड़ में छोटे से लेकर बड़े सैकड़ों घंटे बंधे हुए हैं। आज सुबह दो चोर पहुंचे और करीब सौ से अधिक घंटों को खोल लिया। उधर पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने घंटे गायब देखे तो हड़कंप मच गया आनन-फानन ब्राह्मणों की भीड़ जमा हो गई और आसपास तलाश की तो दोनों चोर बरगद से खोले गए घंटों का बंटवारा कर रहे थे। इसी दरमियान ग्रामीणों ने पकड़ कर गांव के बाहर एक पेड़ से बांधकर उनकी जमकर पिटाई की और तालिबानी सजा दी है। 

चोरों को घंटे के साथ ले गई पुलिस
मामले की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे दो सिपाहियों ने पेड़ से बंधी चोरों को ग्रामीणों के चुंगल से छुड़वाया। उसके बाद दोनों चोर को मौके से बरामद हुए चोरी घण्टे के साथ थाने ले गई। जहां पर पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम वीरेन कुमार पुत्र रामप्रसाद, नकारे पुत्र स्व चौधरी सिंह निवासी गोकुल खेडा मझरा कांथा थाना असोहा बताया। दोनों चोर आपस में चाचा भतीजे हैं। सोहरामऊ थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शामली: बिटोड़े में मिले नर कंकाल का खुला रहस्य, पिता ने ही अपनी बेटी को दर्दनाक मौत देकर जलाया था शव