यूपी के बिसवा से बीजेपी विधायक महेंद्र यादव और उनके गुर्गों ने सचिव को सरकारी दफ्तर से बाहर निकल दौड़ा दौड़ा कर पीटा। 

सीतापुर. उत्तर प्रदेश के सीतापुर में बीजेपी विधायक और उनके गुर्गों की गुंडई CCTV में कैद हुई है। बिसवा से बीजेपी विधायक महेंद्र यादव और उनके गुर्गों पर आरोप है की उन्होंने सरकारी दफ्तर से लेकर बाहर तक गन्ना सचिव राम प्रताप को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। आरोप ये भी है की विधायक के साथ करीब 20 से 25 लोग दफ्तर में घुस आये थे। जिन्होंने विधायक की मौजूदगी में मारपीट की। किसी तरह गन्ना सचिव ने भाग कर अपनी जान बचाई। जिसके बाद अधिकारी और कर्मचारी लामबंद हो गये। विधायक महेंद्र यादव की गिरफ्तारी की मांग की जाने लगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
सीतापुर की तहसील बिसवा में तैनात गन्ना सचिव राम प्रताप का आरोप है कि बीजेपी MLA महेंद्र यादव ने उनको दो दिन पहले अपने बिसवा दफ्तर में बुलाया था, वो नहीं गये थे, क्योंकी वो सरकारी काम में फंसे हुए थे। जिसके बाद विधायक खुद चल कर दफ्तर आ गये और चेयरमैन के कमरे में गन्ना सचिव को बुलाया गया, वो उस समय भी ज़रूरी सरकारी काम निपटा थे, और आने में थोड़ी देर हो गयी। तभी विधायक और उनके गुर्गे गुस्से में गन्ना सचिव के कमरे में दाखिल हो गये। और जबरन ड्यूटी बदलने का बदाव बनाने लगे। जिस पर सचिव ने विधायक को मना कर दिया और ये समझाया की ठीक समय आते ही ड्यूटी बदल दी जायेगी।

सचिव कुछ बोल पाते तभी विधायक ने जड़ दिया दूसरा थप्पड़
 सचिव का आरोप है की बस इतना कहने पर विधायक ने सचिव को थप्पड़ जड़ दिया। वो कुछ बोल पाते तभी विधायक ने दूसरा थप्पड़ मार दिया। फिर क्या था साथ आये गुर्गों ने भी अधिकारी के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। 

पुलिस ने विधायक के खिलाफ दर्ज किया मामला
सीतापुर सिटी मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश उपाध्याय का कहना है की विधयक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है, अधिकारियो की मांग है की उनको सुरक्षा दी जाए इस पर विचार किया जा रहा है।