यूपी बोर्ड ने 10वीं का रिज़ल्ट जारी कर दिया कर दिया है। जिसमें इस बार फिर से लड़कियों का दबदबा बना हुआ है। इस बार लड़कियों का पास प्रतिशत 91.69 रहा है। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी कर दिया है। जिसमें लड़कियों का दबदबा रहा है। बोर्ड द्वारा जारी नतीजों के अनुसार यूपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में कुल 88.18 फीसदी छात्र पास हुए है,जिनमें से लड़कियों का पास प्रतिशत 91.69 रहा। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 85.25 फीसदी रहा है। इस बार 6.44 फीसदी अधिक बालिकाएं पास हुई हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पिछले साल भी लड़किों ने मारी थी बाजी
बता दें कि पिछले साल भी यूपी बोर्ड रिज़ल्ट में लड़कियों ने लड़को से ज्यादा फीसदी लड़कियां पास हुई थी। पिछले वर्ष 10वीं में लड़कों का पास प्रतिशत 99.52 फ़ीसदी था, वहीं 99.55 फीसदी लड़कियां 10वीं में सफल घोषित की गईं थीं। 12वीं में भी लड़कियों का पास प्रतिशत 98.40 फ़ीसदी था, जबकि 97.47 फीसदी लड़के ही पास थे।

कानपुर के प्रिंस पटेल ने किया टॉप
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम जारी हो गया है। लड़कों में कानपुर के प्रिंस पटेल ने टॉप किया है। लड़कियों में मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर पहले नंबर पर रहीं हैं।

88.18% परीक्षार्थी हुए सफल
हाईस्कूल में कुल 88.18% परीक्षार्थी सफल हुए हैं। कानपुर नगर के प्रिंस पटेल, अनुभव इंटर कॉलेज मुरलीपुर कानपुर ने हाई स्कूल में टॉप किया है। उन्हें 600 में से 586 अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं टॉप 27 बच्चों में 19 लड़कियां और 8 लड़के हैं। यूपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट यहां आसानी से चेक कर सकते हैं।

एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं रिजल्ट
यूपी बोर्ड के छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को UP12 अथवा UP10 के साथ रोल नंबर टाइप कर 56263 पर मैसेज भेजना होगा। इसके बाद यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से ही आ जाएगा।

यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने में आ रही है दिक्कत तो इन अन्य तरीकों का भी कर सकते हैं इस्तेमाल, तुरंत दिखेगा परिणाम

Up board 10 result 2022: यूपी बोर्ड टॉपर्स को मिल सकता है बड़ा इनाम, जानिए क्या रहेगा इस बार अलग