अखिलेश यादव ने कहा कि शाहगंज की भीड़ बता रही है कि प्रदेश में सपा की ही सरकार बनेगी। कहा कि नौजवानों को रोजगार देने का काम समाजवादी पार्टी का होगा। हमारे बीएड टीईटी वाले लोग अपने बूथ और अपने गांव में साइकिल वाले की मदद करना।कहा कि अब तो कोई समय नहीं बचा।‌ इसी समय का हम लोग इंतजार कर रहे थे। यह छोटा चुनाव नहीं‌ है।

जौनपुर: सातवें चरण में विधानसभा चुनाव सात मार्च को होना है। इस लिहाज से जौनपुर जिले में सियासी घमासान का दौर शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में बुधवार को सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव चुनाव प्रचार करने जौनपुर की शाहगंज विधानसभा सीट पर गए। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के जमुनिया में पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है, अगर लोकतंत्र को बचाना है तो सभी लोग सपा के पक्ष में मतदान करें। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश से बाहर करना है। इसके लिए आप सभी को सपा के लिए वोट करना होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अखिलेश यादव ने कहा कि शाहगंज की भीड़ बता रही है कि प्रदेश में सपा की ही सरकार बनेगी। कहा कि नौजवानों को रोजगार देने का काम समाजवादी पार्टी का होगा। हमारे बीएड टीईटी वाले लोग अपने बूथ और अपने गांव में साइकिल वाले की मदद करना।कहा कि अब तो कोई समय नहीं बचा।‌ इसी समय का हम लोग इंतजार कर रहे थे। यह छोटा चुनाव नहीं‌ है। यह देश का सबसे बड़ा चुनाव है। यह बदलाव का चुनाव है। इससे देश के राजनिति पर प्रभाव पड़ेगा। यह लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। महंगाई को लेकर कहा कि अब भाजपा के लोग वोट मांगने आ रहे हैं तो सिलेण्डर की कीमत तो बढ़ गई है। कहा कि अगर सपा की सरकार बनी तो 24 घंटे बिजली मिलेगी। किसानों की‌ सिंचाई फ्री, पुलिस में भर्ती होगी।

अगर, जौनपुर को एक्सप्रेस वे से जोड़ना होगा तो जोड़ेंगे। भाजपा को‌ नदिया के पार फेंक देंगे। जिसका मतलब कि भाजपा को‌ उत्तर प्रदेश से बाहर करने का है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का जोश देखकर कहा कि अब सरकार बनने वाली है। पुरानी बातों को‌‌ भूलकर मतदान करने की अपील‌ की। इसके अलावा भी वह केंद्र और राज्‍य सरकार पर निशाना साधते रहे।