यूपी में चल रहे विधानसभा चुनावों के बीच रविवार को बसपा प्रमुख मायावती ने सत्तारूढ़ बीजेपी पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- कर्ज में डूबी घुटन का जीवन जीने को मजबूर किसानों द्वारा आत्महत्या की खबरें विचलित करती हैं, किन्तु अब बेरोजगार युवाओं द्वारा भी आत्महत्या करने की विवशता ने राष्ट्रीय चिन्ता, बेचैनी व आक्रोश को और बढ़ा दिया है। फिर भी विकास व इण्डिया शाइनिंग आदि जैसा भाजपा का दावा कितना उचित?

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) का विपक्षी दलों पर हमला लगातार जारी है। बीएसपी चीफ मायावती ने रविवार को किसानों और बेरोजगारों की आत्महत्या का मामला उठाते हुए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को कटघरे में खड़ा किया है। मायावती ने आज दो ट्वीट के जरिए निशाना साधा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ट्वीट कर लिखी ये बात
यूपी में चल रहे विधानसभा चुनावों के बीच रविवार को बसपा प्रमुख मायावती ने सत्तारूढ़ बीजेपी पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- कर्ज में डूबी घुटन का जीवन जीने को मजबूर किसानों द्वारा आत्महत्या की खबरें विचलित करती हैं, किन्तु अब बेरोजगार युवाओं द्वारा भी आत्महत्या करने की विवशता ने राष्ट्रीय चिन्ता, बेचैनी व आक्रोश को और बढ़ा दिया है। फिर भी विकास व इण्डिया शाइनिंग आदि जैसा भाजपा का दावा कितना उचित?

Scroll to load tweet…

मायावती ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा- साथ ही, भाजपा द्वारा संसद में भी बेरोजगारी की ज्वलन्त राष्ट्रीय समस्या से इंकार करना इनकी यह गलत व अहंकारी सोच नहीं है तो और क्या है? कौन युवा बेरोजगारी का ताना व अपमान सहना चाहता है? भाजपा के लोग अपनी संकीर्ण सोच व मानसिकता को त्यागें तभी देश का कुछ भला संभव। 

14 फरवरी को दूसरे चरण का मतदान
यूपी में सात चरण में चुनाव पूरे होने हैं। पहले चरण के चुनाव के लिए 10 फरवरी को मतदान हो चुका है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 14 फरवरी को नौ जिलों (सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर) की 55 सीटों पर मतदान होगा। 

हमारे हिजाब से इन्हें अपत्ति है तो घूंघट से क्यों नही: मौलाना तौकीर रज़ा