उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कई दशक बाद सियासी दलों ने आधी आबादी पर भरोसा जताया है। अयोध्या की विधानसभा सीट पर इस बार 8 महिलाएं चुनावी मैदान में उतरी हैं।

अनुराग शुक्ला

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अयोध्या: उत्तर प्रदेश में पहली बार विधानसभा चुनाव में कई प्रमुख दलों ने महिलाओं को चुनाव मैदान पर उतार कर उनपर विश्वास जताया है। पिछले कई वर्षों के चुनाव में पुरुषों की हनक चली। अभी तक केवल जिला स्तर के चुनाव जैसे जिला पंचायत और नगर निगम में पार्षद के चुनाव में रबर स्टैम्प की तरह प्रयोग की जाती रही हैं। लेकिन इस बार राजनीति में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को लेकर सड़क से संसद तक चर्चा होती रही है। इस बार चुनाव शुरू होते ही कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 40 फ़ीसदी महिलाओं को टिकट दिए जाने की घोषणा की। जिसका असर सभी पार्टियों पर पड़ा। इस बार चुनाव मैदान में उतरी महिलाओं की संख्या पिछले चुनाव से 5 ज्यादा है। 5 विधानसभा क्षेत्रों से राष्ट्रीय या प्रांतीय दलों से प्रत्याशी बनाए जाने के साथ कुल 8 महिलाएं चुनाव मैदान में उतरी हैं। पिछले चुनाव में भाजपा ने बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से शोभा सिंह को चुनाव मैदान में उतारा था। इसके साथ ही दो अन्य महिलाएं भी चुनाव मैदान में थी। 

कई दशक बाद सियासी दलों ने आधी आबादी पर जताया भरोसा
नामांकन वापसी और प्रतीक चिन्ह आवंटन के बाद उभरी तस्वीर के मुताबिक अयोध्या सदर क्षेत्र से कांग्रेस ने रीता मौर्या को अपना प्रत्याशी बनाया है। बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में सीपीआई से मधु दुबे को तो वहीं अपना दल से दिशा पटेल मैदान में है। गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा से आरती तिवारी, कांग्रेस से शारदा जयसवाल और लोकतांत्रिक किसान मोर्चा से सविता पटेल चुनाव मैदान में है। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा ने मीरा देवी को अपना प्रत्याशी बनाया है। 

रुदौली विधानसभा में प्रमुख दलों नहीं उतारा एक भी महिला प्रत्याशी
अकेले रुदौली विधानसभा क्षेत्र इस तरह का है, जहां से किसी प्रमुख दल ने महिला प्रत्याशी को नहीं उतारा। 1985 में पहली बार रुदौली से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर कमरुल निशान और निर्मला मैदान में थीं। कमरुल को 1052 और निर्मला को 125 वोट ही पा सकीं थीं। इसके बाद 1996 में भूमि जोतक समूह से गायत्री देवी ने विधानसभा का चुनाव लड़ा और उनको केवल 414 वोट मिले। काफी लंबे अंतराल के बाद इस बार राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया ने कुमुद कुमारी को अपना प्रत्याशी बनाया है।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी। 

यूपी चुनाव: BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- जनता अब गुंडे-माफियाओं की सरकार नहीं, विकास और कानून का राज चाहती है