ट्वीट कर कहा कि ''लोकतंत्र में जनता का विवेक और जनता का आदेश सर्वोपरि है। हम आज के जनादेश का सम्मान करते हुए जनता-जनार्दन का आभार व्यक्त करते हैं। महंगाई, बेरोजगारी, सरकारी संपत्तियों की नीलामी, आवारा पशु, महिलाओं दलितों पर अत्याचार और जनता के तमाम वास्तविक मुद्दों पर हमारी लड़ाई जारी रहेगी।''


लखनऊ: उत्तर प्रदेश के समेत अन्य कई राज्यों में आज यानी 10 मार्च को मतगणना जारी है। जहां अन्य पार्टियां पक्ष और विपक्ष की रेस में शामिल हो रहीं हैं वहीं, कांग्रेस पार्टी का दूर-दूर तक कोई अता पता नहीं हैं। यूपी, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को बड़ी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। साथ ही किसी भी राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती नहीं दिख रही है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया है। और लोकतंत्र में जनता का विवेक और जनता का आदेश को सर्वोपरि बताया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांग्रेस पार्टी का अधिकारिक ट्वीट
कांग्रेस पार्टी ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि ''लोकतंत्र में जनता का विवेक और जनता का आदेश सर्वोपरि है। हम आज के जनादेश का सम्मान करते हुए जनता-जनार्दन का आभार व्यक्त करते हैं। महंगाई, बेरोजगारी, सरकारी संपत्तियों की नीलामी, आवारा पशु, महिलाओं दलितों पर अत्याचार और जनता के तमाम वास्तविक मुद्दों पर हमारी लड़ाई जारी रहेगी।''

साथ ही चुनाव मतगणना नतीजों के पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट के जरिए गुरुवार को कहा कि हम इस जनादेश से सबक लेंगें और देश के लोगों के हित में काम करते रहेंगे। 

राहुल गांधी ने भी किया ट्वीट
राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर कहा कि,‘‘जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। जो लोग जीते हैं उन्हें शुभकामनाएं। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवियों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई।’उन्होंने कहा, ‘‘हम इससे सबक लेंगे और भारत के लोगों के हित में काम करते रहेंगे।’’

मतगणना के रूझानों में कांग्रेस यूपी में मात्र दो सीटों पर आगे है जबकि उत्तराखंड में 18, पंजाब में 18, गोवा में 11 और मणिपुर में केवल चार सीटों पर हीआगे हैं। कांग्रेस पार्टी को पांचो में से किसी भी राज्य में सत्ता नहीं मिली है।