सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें काफी खुशी है। बीजेपी अब विकास की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि जब सपा की सरकार रही तब भी समाजवादी लोग विकास को नहीं रोके. केन्द्र की योजनाओं को भी लागू किया गया। उन्होंने कहा कि जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी तब न केवल जेवर में बल्कि फिरोजाबाद और आगरा में भी एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव था, इसके लिए भूमि भी चिन्हित कर ली गयी थी। लेकिन अनुमति नहीं मिली।

आजमगढ़: सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के भतीजी की शादी के अवसर पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे सपा मुखिया व सांसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि वर्ष 2022 के चुनाव में जनता प्रदेश से बीजेपी (BJP) का सफाया कर देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी क्षेत्रीय दलों को लेने का काम सपा कर रही है। सभी पार्टीयों के अच्छे छवि के लोगों को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अपनाने का काम करेगी। उन्होंने मायावती (Mayawati) के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सपा दलितों, पिछड़ों का सम्मान करती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चाचा का मिलेगा सम्मान- अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बसपा सुप्रीमो मायावती के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सपा दलितों, पिछड़ों का सम्मान करती है। आज संविधान दिवस है। बाबा साहेब भीम राम अंबेडकर ने जो संविधान दिया है जिसके तहत हमें और आपसभी को अधिकार है, उसी अधिकार को छीनने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र उसी दिन समाप्त हो जायेगा, जिस दिन संविधान खत्म हो जायेगा, गठबंधन के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की कोशिश है कि सभी क्षेत्रीय दलों को साथ लेकर चलें। छोट-छोटे दलों से गठबंधन हो रहा है, और सभी रंगों का गुलदस्ता बनायेगें। अभी आरएलडी, अपना दल को साथ लिया है। शिवपाल की पार्टी प्रसपा के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि उनका भी सम्मान होगा।

सपा सरकार ने विकास को नहीं रोका- अखिलेश

महराजगंज ब्लॉक के तोनारी गांव में पार्टी जिलाध्यक्ष के भतीजी की शादी के अवसर पर पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें काफी खुशी है। बीजेपी अब विकास की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि जब सपा की सरकार रही तब भी समाजवादी लोग विकास को नहीं रोके. केन्द्र की योजनाओं को भी लागू किया गया। उन्होंने कहा कि जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी तब न केवल जेवर में बल्कि फिरोजाबाद और आगरा में भी एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव था, इसके लिए भूमि भी चिन्हित कर ली गयी थी। लेकिन अनुमति नहीं मिली।