वकील अहमद ने दुआ करते हुए कहा कि अल्लाह हम पर बारिश बरसा, क्योंकि बारिश न होने से तेरे बंदे परेशान हैं। पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। खेत सूख रहे हैं। गर्मी अपने चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। अल्लाह हम पर रहम फरमा कर बारिश बरसा दे। 

महराजगंज: यूपी में बारिश को लेकर इस बार हाहाकार मचा हुआ है। किसान अपनी फसल खराब होने के डर से परेशान हैं वहीं आम आदमी गर्मी से परेशान। बारिश के मौसम मे बारिश न होना बड़ा समस्या खड़ा कर रहा है। बरिश न होने की वजह से यूपी मे सूखा पड़ने के भी पूरे आसार दिख रहे हैं। ऐसे में एक सभासद ने खेत में बैठकर बारिश के लिए दुआ की है। सभासद वकील अहमद सोनौली कस्बे के सभासद हैं। उनका कहना है कि बारिश न होने से सभी लोग परेशान हैं। इसीलिए वो अल्लाह से बारिश करने की दुआ मांग रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सभासद में बरिश के लिए मांगी दुआ
वकील अहमद ने दुआ करते हुए कहा कि अल्लाह हम पर बारिश बरसा, क्योंकि बारिश न होने से तेरे बंदे परेशान हैं। पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। खेत सूख रहे हैं। गर्मी अपने चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। अल्लाह हम पर रहम फरमा कर बारिश बरसा दे। ताकि लोगों को सख्त गर्मी से निजात मिले। लोग अपनी खेती बाड़ी कर सकें।

इंद्रदेव को खुश करने के लिए किए जा रहे यह टोटके
बता दें कि महराजगंज जिला बारिश न होने से सूखे की चपेट में है। पानी के बिना इंसान के साख पशु-पक्षी भी परेशान हैं। जिले के किसान भी परेशान हैं। उन्हें अपनी फसल खराब होने का डर लगा हुआ है। धान की फसलें खेतों में सूख रही हैं। गांव-गांव लोग बारिश के लिए कई तरह के टोटके कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लोग मंदिर, मस्जिद सहित खेतों में अपने-अपने धर्म के अनुसार देवताओं से बरसात के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इसे पहले 14 जुलाई को पिपरदेउरा गांव की महिलाओं ने कजरी गीत गाते हुए सदर विधायक जय मंगल कन्‍नौजिया और नगर पालिका चेयरमैन कृष्‍ण गोपाल जायसवाल को कीचड़ से नहला दिया था। महिलाओं ने कहा था, अब इंद्र भगवान खुश होंगे और जल्‍दी बारिश होगी। यह काम उन लोगों ने एक मान्यता के तहत किया था।

रात के अंधेरे में खेतों में हल चला रही महिलाएं, जानिए आखिर क्यों लखनऊ में किया जा रहा अनोखा टोटका