शुक्रवार को कोर्ट ने 48 घंटे यानी 2 दिन की रिमांड मंजूर की है। रिमांड के दौरान कानपुर पुलिस हिंसा  में पीएफआई के कनेक्शन, जफर और उसके संगठन को मिल रही फंडिंग को लेकर पूछताछ करेगी। बता दें कि मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी को पुलिस ने लखनऊ के हजरतगंज से गिरफ्तार किया था।  

कानपुर: हिंसा के मुख्य आरोपी जफर हयात हाशमी की पुलिस को रिमांड मिल गई है। शुक्रवार को कोर्ट ने 48 घंटे यानी 2 दिन की रिमांड मंजूर की है। रिमांड के दौरान कानपुर पुलिस हिंसा में पीएफआई के कनेक्शन, जफर और उसके संगठन को मिल रही फंडिंग को लेकर पूछताछ करेगी। बता दें कि मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी को पुलिस ने लखनऊ के हजरतगंज से गिरफ्तार किया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने तीन अन्य लोगों को किया था गिरफ्तार
कानपुर के पुलिस कमिश्नर विजय सिंह सिंह मीणा ने बताया था कि आरोपी जावेद अहमद का एक यूट्यूब चैनल जो लखनऊ के हजरतगंज है। पुलिस को पता चला था कि सभी आरोपी इसी चैनल के ऑफिस में छुपे हुए हैं, जिसके बाद यहां से मुख्य साजिशकर्ता हयात जफर हाशमी के अलावा जावेद अहमद खान, मोहम्मद राहिल और मो. सूफियान को गिरफ्तार कर लिया गया था। 

जुमे की नमाज के बाद कई जगह हुआ बवाल
कानपुर हिंसा के ठीक एक सप्ताह के बाद जुम्मे की नमाज के दिन यूपी के कई जनपदों से फिर से प्रदर्शन की तस्वीर सामने आई। खुफिया विभाग की ओर से जारी इनपुट और कई जनपदों में धारा 144 लगे होने के बाद कई जिलों से चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आईं हैं। 

प्रयागराज में बुलानी पड़ी आरएएफ 
प्रयागराज में सामने आई पत्थरबाजी के बाद पुलिस को उपद्रवियों को खदेड़ने में मशक्कत का सामना करना पड़ा। पुलिस ने आंसू गैस के गोलो भी इस्तेमाल किए। इस बीच आरएएफ को भी बुला लिया गया। पत्थरबाजी की घटना यहां नमाज के बाद तकरीबन 2 बजे सामने आई। उपद्रवियों ने जनपद में पुलिस की गाड़ियों को भी जमकर निशाना बनाया। पीएसी की एक गाड़ी में भी यहां आग लगाने की तस्वीरें सामने आईं।

सहारनपुर में जमकर हुई नारेबाजी 
सहारनपुर की जामा मस्जिद में 1:00 बजे जुमे की नमाज शुरू हुई। इसके बाद नमाज खत्म कर जब नमाजी मस्जिद से बाहर निकले तब उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। जुमे की नमाज के बाद सहारनपुर की सड़कों पर उतरे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने 15 से 20 मिनट तक मस्जिद के बाहर जमकर नारेबाजी की। मस्जिद के आसपास भारी पुलिस फोर्स तैनात थी। इसके बाद भी करीब करीब 15-20 मिनट तक मुस्लिम समुदाय के लोागें ने हंगामा किया। हाथ मे तिरंगा लेकर पहुंचे युवाओं ने भी प्रदर्शन किया। इसके बाद अधिकारियों ने सभी को समझाने का प्रयास किया, प्रदर्शन करने के बाद सभी वापस अपने घरों को निकल गए। हालांकि बाद में उन्हें शांत करवाया गया। 
प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद बवाल, पुलिस की गाड़ी में लगाई गई आग