हयातनगर कस्बे की खिचड़ी मोहल्ले की निवासी साहिबा अपने पति सलमान के साथ बीती रात घर के कमरे में सो रही थी। इसी बीच महिला के पति सलमान ने हथियार से पत्नी की गर्दन काट कर बेरहमी से हत्या कर दी।

संभल: रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दहेजलोभी ससुराल वालों ने दहेज के लिए खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति और ससुर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपी का भाई ने देखा खून से लथपथ शव
हयातनगर कस्बे की खिचड़ी मोहल्ले की निवासी साहिबा अपने पति सलमान के साथ बीती रात घर के कमरे में सो रही थी। इसी बीच महिला के पति सलमान ने हथियार से पत्नी की गर्दन काट कर बेरहमी से हत्या कर दी। घर के दूसरे कमरे में आरोपी का भाई और अन्य लोग थे। हत्या के बाद आरोपी के भाई ने देखा कमरे में खून से लथपथ हालत में उसकी भाभी का शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद पुलिस को सूचना दिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली है।

शादी के 3 महीने बाद दहेज को लेकर की थी पिटाई
मृतक महिला साहिबा के पिता जरीफ का आरोप है कि शादी के 3 महीने बाद महिला के ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर रहे थे। पिछले दिनों भी पति पत्नी के बीच दहेज में 10 लाख की मांग पूरी नहीं होने को लेकर विवाद हुआ था। उस दौरान भी थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए 151 में कार्रवाई करके मामला निपटा दिया था।

10 दिन पहले बच्चे को दिया था जन्म
बता दें कि हयातनगर थाना क्षेत्र के खिचड़ी मोहल्ले की निवासी 25 साल के साहिबा की शादी 1 साल पहले लहरा कमंगर गांव के निवासी सलमान के साथ हुई थी। बीते 10 दिन पहले महिला ने नवजात बच्चे को जन्म दिया था। लेकिन उसकी मौत हो गई थी। बीते दिन गुरुवार को ही बच्चे का फातिया पढ़ा गया था।

अलीगढ़ में पत्नी की अश्लील वीडियो बनाकर बेचता था पति, शादी से पहले महिला से छिपाई गई थी कई बातें