देश में मंदिरों के पुजारियों पर जानलेवा हमले नहीं रुक रहे हैं। भू-माफिया जमीनी विवाद के चलते आए दिन लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। राजस्थान के बाद उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक पुजारी पर हमला हुआ है। जहां राम जानकी मंदिर के पुजारी को गोली मार दी।

गोंडा (उत्तरप्रदेश). राजस्थान में पुजारी को जिंदा जलाने का मामला थमा नहीं है और उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां राम जानकी मंदिर के पुजारी पर गोली मार दी गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। डॉक्टरों ने घायल स्थिति में उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बदमाशों ने इस वजह से पुजारी को मारी गोली
दरअसल, यह वारदात शनिवार देर रात इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र के मनोरमा गांव में घटी। जहां पर कुछ अज्ञात भू-माफियाओं ने राम जानकी मंदिर के पुजारी सीताराम दास को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि महंत सम्राट दास पर जमीन विवाद के चलते यह हमला हुआ है।

इससे पहले भी महंत पर मारी थी गोली
बता दें कि बदमाशों ने इससे पहले भी पिछले साल पुजारी पर मंदिर परिसर में घुसकर गोली मारी थी। जिसके बाद से यहां सुरक्षा के नाम पर होमेगार्डों की तैनाती की गई थी। लेकिन जिस तरह से फिर यह हमला किया उससे पुजारी की जान को खतरा है। यहां के प्रधान अमर सिंह समेत चार लोगों पर महंत ने हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस इन लोगों पर केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

दो आरोपी गिरफ्तार दो चल रहे फरार
मामले की पड़ताल कर रहे एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि दो लोगों को अरेस्ट कर लिया गया है और हमले में शामिल दो अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पूरे मामले में जल्द सभी आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा। पुजारी सम्राट दास की हालत खतरे से बाहर है और लखनऊ में उनका इलाज चल रहा है।

करौली में पुजारी को जिंदा जला दिया
 राजस्थान पुलिस के अनुसार घटना सापोटरा के बूकना गांव की थी। वहां बुधवार को एक मंदिर के पुजारी बाबू लाल वैष्णव पर पांच लोगों ने हमला किया। आरोप है कि मंदिर के पास की खेती की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे इन लोगों ने पुजारी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।