सीएम योगी बुधवार को काफी लंबे समय बाद अपनी राजनीतिक और कर्मभूमि गोरखपुर पहुंचे हैं। वह रात को मंदिर में ही रुके थे। सुबह होती ही सीएम से मिलने के लिए आसपास के क्षेत्र के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। जिसके बाद उन्होंने एक-एक करके लोगों की शिकायतें सुनी और समाधान करने लिए अधिकारियों को आदेश दिया।

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश). मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी कर्मभूमि गोरखपुर में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हुए हैं। जहां उन्होंने अगल-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। गुरुवार सुबह गोरखपुर मंदिर में पूजा-पाठ करने के बाद सीएम ने जनता दरबार लगाया और लोगों की समस्याएं सुनी। इसके बाद लोगों की परेशानी खत्म करने लिए अधिकारियों को निदान का निर्देश दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पूजा पाठ के बाद सीएम ने मंदिर में लगाया जनता दरबार
दरअसल, सीएम योगी बुधवार को काफी लंबे समय बाद अपनी राजनीतिक और कर्मभूमि गोरखपुर पहुंचे हैं। वह रात को मंदिर में ही रुके थे। सुबह होती ही सीएम से मिलने के लिए आसपास के क्षेत्र के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। जिसके बाद उन्होंने एक-एक करके लोगों की शिकायतें सुनी और समाधान करने लिए अधिकारियों को आदेश दिया।

गोरखपुर में आज इनक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे सीएम योगी
बता दें कि आज दोपहर में सीएम का बाबा राघव दास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण करने के लिए जाएंगे। साथ ही यहां जाकर वह कोविड सेंटर में पोस्ट कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके बाद सीएम रेहड़ी, पटरी और मजदूरों को वैक्सीनेशन का हाल जानने के बाद कूड़ा उठाने वाली नई गाडियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।