यह सनसनीखेज वारदात औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली के भीखेपुर गांव से सामने आई है। जहां शिवम नाम के बेटे ने गहरी नींद में सो रहे अपने पिता अरविंद के पेट में त्रिशूल घोंपकर हत्या कर दी। क्योंकि आरोपी गर्लफ्रेंड से बात नहीं कर पा रहा था।

औरैया (उत्तर प्रदेश). कई ऐसे पागल प्रेमी होते हैं जो प्यार में इस कदर अंधे हो जाते हैं कि वह कातिल बन जाते हैं। क्योंकि उन्हें इश्क के अलावा कुछ नहीं दिखता है। ऐसी ही एक खौफनाक वारदात उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से सामने आया है, जहां एक बेटे ने अपनी गर्लफ्रेंड से बात नहीं कर पाने की वजह से पिता को नींद में ही मौत के घाट उतार दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नींद में पिता के पेट में घोंप दिया त्रिशूल 
दरअसल, यह सनसनीखेज वारदात औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली के भीखेपुर गांव से सामने आई है। जहां शिवम नाम के बेटे ने गहरी नींद में सो रहे अपने पिता अरविंद के पेट में त्रिशूल घोंपकर हत्या कर दी। क्योंकि आरोपी गर्लफ्रेंड से बात नहीं कर पा रहा था, पिता उसे बात करने के लिए मना करते थे। घटना वाले दिन भी बाप-बेटे में इसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हुई थी। 

खून से भर गया था पूरा कमरा..
मृतक की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य जब उनके कमरे में पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़े थे। किसी तरह पड़ोसियों की मदद से उनको पास के अस्पताल ले जाया गया। लेकिन पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि खून ज्यादा बहने से वह बच नहीं सके।

आरोपी के भाई ने बताई पूरी कहानी...
पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए मृतक के दूसरे बेटे और आरोपी के भाई प्रदीप ने बताया कि पिता शिवम को पहले कई बार उसकी प्रेमिका को लेकर समझा चुके थे। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। सोमवार शाम को शिवम और पिता में बहस चल रही थी। जिसके बाद पापा सोने के लिए चले गए, लेकिन देर रात शिवम गुस्से में आया और पिता की हत्या कर भाग गया।