यूपी के सहारनपुर में डॉ आर पी सिंह ने अपनी पत्नी अल्का के सामने आत्महत्या कर ली। वह पत्नी के साथ देहरादून जा रहे थे इसी बीच रास्ते में यह उन्होंने सुसाइड किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के थाना फतेहपुर से बड़ी घटना सामने आई। यहां एक डॉक्टर ने अपनी पत्नी के सामने ही कनपटी पर पिस्टल सटाकर खुद को गोली मार ली। जिसके बाद डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. आरपी सिंह वीकेंड पर पत्नी डॉ. अलका सिंह के साथ देहरादून जा रहे थे। वह दोनों देर रात फतेहपुर के पास एक रेस्टोरेंट में पहुंचे। यहां डॉ. अलका सिंह गाड़ी से उतरकर वाशरूम गईं। इस बीच आर पी सिंह कार से उतरकर बाहर घूमने लगे। अलका सिंह के वापस आने पर दोनों दंपत्ति गाड़ी में बैठकर बातचीत करने लगे। इसके बाद दोनों के गाड़ी से उतरने और बैठने की प्रक्रिया तकरीबन डेढ़ घंटे तक चलती रही। 

इसी बीच डॉक्टर फिर से गाड़ी से उतरे और रेस्टोरेंट से तकरीबन 10 मीटर दूर जाकर उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चिकित्सक की पत्नी डॉ. अलका से पूछताछ की। डॉ. अलका द्वारा जानकारी दी गई की वह पति के साथ देहरादून जा रही थीं। रास्ते में डॉ. आरपी सिंह को बेचैनी हुई तो वह लोग रेस्टोरेंट पर रुक गए। हालांकि पुलिस ने यहां यह जानने का भी प्रयास किया कि घटना के पहले घंटों तक उनके बीच क्या बातचीत हुई। महिला ने बताया कि उनके पति बार-बार यह कह रहे थे कि गाड़ी नहीं चलाई जा रही। जिसके बाद उन्हें देहरादून से भाई को बुलाने को कहा। लेकिन डॉ. आर पी सिंह ने नहीं में इसका जवाब दिया।

Scroll to load tweet…

पारिवारिक मनमुटाव माना जा रहा कारण 
पुलिस का मानना है कि यह घटना पारिवारिक मनमुटाव के बाद सामने आई। पति-पत्नी में अनबन के बाद ही डॉ. आरपी सिंह ने आत्महत्या की। घटना के थोड़ी ही देर बाद उनकी पत्नी का भाई भी वहां आ गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

यूक्रेन से वापस आए छात्रों से सीएम योगी ने की मुलाकात, कहा- भारत सरकार और उप्र लगातार कर रहा है प्रयास