उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक नाबालिग 17 साल की लड़की का शव अपने ही घर में लटका मिला। हैरानी की बात यह थी कि उसकी मांग में सिंदूर भरा था, जबकि उसकी शादी नहीं हुई थी। 

इटावा. उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक नाबालिग 17 साल की लड़की का शव अपने ही घर में लटका मिला। हैरानी की बात यह थी कि उसकी मांग में सिंदूर भरा था, जबकि उसकी शादी नहीं हुई थी। परिजनों ने शक जताया कि रेप के बाद किसी ने उनकी बेटी की हत्या की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस को पूरी कहानी उलझी हुई लग रही 
दरअसल, यह दुखद घटना इटावा जिले के उमराई गांव की है। जहां प्रियंका नाम की लड़की ने फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि घरवालों ने इस घटना के पीछे गांव के एक लड़के पर शक जताया है। पुलिस को पूरी कहानी उलझी हुई लग रही है। मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है।

मृतका की बहन ने बताई दूसरी कहानी
मृतक लड़की प्रियंका की बहन काजल ने पुलिस को बताया कि गांव का राजकुमार नाम का लड़का बहन को परेशान करता था। एक दिन पहले उसने दीदी के साथ मारपीट भी की थी और उनसे बात करने, मिलने की जिद करता था। एक दिन पहले वह हमार घर में आया था, जब हम मां के साथ घर लौटे तो वह देखते ही भाग गया।

हाथ पर निशान तो मांग में भरा था सिंदूर
वहीं मृतका की मां निर्मला देवी ने पुलिस को बताया कि जिस दिन यह घटना घटी वह अपनी छोटी बेटी काजल के साथ डॉक्टर के पास गई थीं। घर में प्रियंका अकेली थी, जब हम लौटे तो घर भागते हुए लड़कों को देखा था, अंदर पहुंचे तो कमरे की बाहर से कुंडी लगी हुई थी। दरवाजा खोलकर गए तो बेटी धोती के कपड़े से फांसी पर लटकी थी। उसके हाथ पर चोट के निशान थे और मांग में सिंदूर भरा हुआ था।