उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, कासगंज, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, हमीरपुर, ललितपुर और महोबा जिलों में मतदान हुआ। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को इन जिलों में 49, सपा को आठ और बसपा व कांग्रेस को एक-एक सीटें मिली थीं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण का मतदान रविवार को समाप्त हो गया है। इस दौरान 59 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले गए। रविवार को 16 जिलों की 59 सीटों पर 61.61 प्रतिशत वोट पड़े। पिछले विधानसभा चुनाव में इसी क्षेत्र में 62.21 प्रतिशत मतदान हुआ था। झड़प और मारपीट की छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान शांतिपूर्वक हुआ। मतदान खत्म होने के साथ ही इस चरण के 627 प्रत्याशियों का भाग्य इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद हो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, कासगंज, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, हमीरपुर, ललितपुर और महोबा जिलों में मतदान हुआ। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को इन जिलों में 49, सपा को आठ और बसपा व कांग्रेस को एक-एक सीटें मिली थीं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि सबसे ज्यादा 72.73 प्रतिशत मतदान ललितपुर जिले में हुआ। वहीं सबसे कम 57.08 प्रतिशत वोटिंग कानपुर नगर में हुई। तीसरे चरण में सूबे के जिन 59 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ, उनमें सबसे ज्यादा 74.84 प्रतिशत वोटिग ललितपुर की मेहरौनी सीट पर हुई। वहीं कानपुर की आर्यनगर सीट पर सबसे कम 51 प्रतिशत मतदान हुआ।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।