यूपी के 24 जिलों की दोपहर 2:00 वाली पाली की परीक्षा रद्द करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के बाकी जिलों में यथावत इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। वहीं  मामले को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। पेपर लीक मामले की जांच एसटीएफ (Special Task Force) को सौंपी हो गई है। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने 24 जिलों के DIOS को सस्पेंड करने के निर्देश दिए है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नकल माफियाओं ने एक बार फिर बड़ा खेल कर के दिखाया है। बुधवार को यूपी बार्ड की कक्षा 12वीं का पेपर लीक होने का वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई है। यूपी के 24 जिलों की दोपहर 2 बजे वाली पाली की परीक्षा रद्द करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के बाकी जिलों में यथावत इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। वहीं मामले को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। पेपर लीक मामले की जांच एसटीएफ (Special Task Force) को सौंपी दी गई है। साथ ही माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने 24 जिलों के DIOS को सस्पेंड करने के निर्देश दिए है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन जिलों में कैंसिल हुई परीक्षा
बता दें कि बुधवार को दोपहर दो बजे से इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा होनी थी। इससे पहले ही पेपर लीक होने की वजह से प्रदेश के 24 जिलों में परीक्षा रद्द कर दी गई है। इनमें आगरा, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, बागपत, बदायूं, शाहजहांपुर, उन्नाव, सीतापुर, ललितपुर, महोबा, जालौन, चित्रकूट, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, गोंडा, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, कानपुर देहात, एटा और शामली शामिल हैं।

अब इंग्लिश विषय की परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। हालांकि, अभी तक बोर्ड की तरफ से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि परीक्षा किस तारीख पर होगी। लेकिन माना जा रहा है कि बोर्ड की तरफ से इंग्लिश विषय की परीक्षा दोबारा सभी विषयों के एग्जाम खत्म होने के बाद आयोजित की जाएगी। बोर्ड की तरफ से छात्रों के लिए इस संबंध में अगल से अधिसूचना जारी की जाएगी।

सपा ने बीजेपी पर साधा निशाना
यूपी बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी का पेपर लीक होने के मामले में अब समाजवादी पार्टी ने प्रदेश सरकार पर ट्वीट कर हमला बोला है। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए ल‍िखा क‍ि, ' यूपी बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक। पिछली घटनाओं से योगी सरकार ने नहीं ली कोई सीख। बलिया में परीक्षा से पूर्व 12 वीं कक्षा का अंग्रेजी का प्रश्न पत्र लीक होना सरकारी व्यवस्था में फैले व्यापक भ्रष्टाचार की देन है। छात्रों के भविष्य से कब तक इसी तरह होता रहेगा खिलवाड़? सीएम दें जवाब।

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा रद्द, पेपर लीक की वजह से 24 जिलों में नहीं होगा एग्जाम