गाजीपुर की सभी सात सीटों पर सपा गठबंधन ने क्लीन स्वीप करते हुए बड़ी जीत दर्ज की। सपा ने पांच और सुभासपा ने दो सीटों पर कब्जा जमाया। वहीं अंबेडकर नगर की सभी 5 विधानसभा सीटों पर बीजेपी को करारी हार मिली है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने सहयोगियों के साथ 273 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं गठबंधन के साथ 125 सीटें पा कर सपा दूसरे नंबर पर रही है।

आशीष सुमित मिश्रा

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे आ गए है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने सहयोगियों के साथ 273 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं गठबंधन के साथ 125 सीटें पा कर सपा दूसरे नंबर पर रही है। बीजेपी नें यूपी में प्रचंड़ बहुमत हासिल की है। लेकिन यूपी में 2 जिले ऐसे भी है जहा बीजेपी एक भी सीत नहीं जीत सकी है। 

गाजीपुर की सभी सात सीटों पर सपा गठबंधन ने क्लीन स्वीप करते हुए बड़ी जीत दर्ज की। सपा ने पांच और सुभासपा ने दो सीटों पर कब्जा जमाया। जहूरादाबाद से सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर और जखनियां से बेदी राम ने जीत दर्ज की। सपा के ओमप्रकाश सिंह जमानिया, सुहेब अंसारी मुहम्मदाबाद, डा. वीरेंद्र यादव जंगीपुर और अंकित भारती सैदपुर से विजयी रहे। इसके अलावा गाजीपुर सदर से जयकिशन साहू ने जीत दर्ज की। बीजेपी की तीनों महिला विधायक अलका राय, संगीता बलवंत और सुनीता सिंह को हार मिली। 

वहीं अंबेडकर नगर की सभी 5 विधानसभा सीटों पर बीजेपी को करारी हार मिली है। जिले में 63.37 फीसदी वोटिंग हुई थी. यह बसपा के कोर वोटर्स का इलाका माना जाता है। साल 2017 में बीजेपी की लहर के बावजूद 5 में से 2 सीटें बसपा ने जीती थीं। अकबरपुर से बसपा से चुनाव लड़े रामअचल राजभर जीते थे। लेकिन इस बार अकबरपुर, टांडा, आलापुर, कटहरी औऱ जलालपुर विधानसभा सीट पर सपा ने जीत हासिल की है।

'भाजपा की सीटों को घटा कर दिखाया हमने'
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में अपनी हार के बाद शुक्रवार सुबह पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि उत्तर प्रदेश की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद! हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा। आधे से ज़्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा। जनहित का संघर्ष जीतेगा!