केंद्रीय मंत्री वहां से बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने के लिए जाएंगे। वहां 11:15 से 11:30 बजे तक पूजन अर्चन करेंगे। इसके बाद 11:45 बजे गोवर्धन रोड स्थित श्रीजी बाबा विद्या मंदिर स्कूल पहुंचेंगे। यहां 11:50 से 12:45 बजे तक मतदाता संवाद करेंगे। इसके बाद आरएसएस और भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक संगठनात्मक बैठक करेंगे।

मथुरा: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) गुरुवार को मथुरा में मतदाता संवाद करेंगे और भाजपा पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक भी करेंगे। अमित शाह की बैठक को लेकर जिले के अधिकारियों ने दिल्ली से आए सुरक्षा अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की है। गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हेलीकॉप्टर से सुबह 11:00 बजे वृंदावन के पवन हंस हेलीपैड पहुंचेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केंद्रीय मंत्री वहां से बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने के लिए जाएंगे। वहां 11:15 से 11:30 बजे तक पूजन अर्चन करेंगे। इसके बाद 11:45 बजे गोवर्धन रोड स्थित श्रीजी बाबा विद्या मंदिर स्कूल पहुंचेंगे। यहां 11:50 से 12:45 बजे तक मतदाता संवाद करेंगे। इसके बाद आरएसएस और भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक संगठनात्मक बैठक करेंगे।

इस बैठक का उद्देश्य यही है कि चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की स्थिति को कैसे मजबूत किया जाए। अमित शाह कार्यकर्ताओं को इस बारे में भी टिप्स देंगे के चुनाव में उनको किस प्रकार काम करना है। दोपहर 2:30 बजे लंच करने के पश्चात 2:35 बजे पवन हंस हेलीकॉप्टर से वापस पहुंचेंगे, जहां से वह ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट चले जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री का सरकारी कार्यक्रम प्राप्त होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया, इधर दिल्ली से भी कुछ सुरक्षा अधिकारी मथुरा पहुंचे। बुधवार को केंद्रीय मंत्री के आगमन की व्यवस्थाओं के दृष्टिगत बैठक भी आयोजित हुई। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री के रहने वाले भाजपा पदाधिकारियों को भी शामिल किया गया।

अमित शाह की बैठक में शामिल होंगे 250 लोग
जानकारी के अनुसार अमित शाह श्री जी बाबा स्कूल में जिस बैठक को संबोधित करेंगे, उसमें करीब 250 लोग शामिल होंगे। इसमें शहर के प्रमुख चिकित्सक, अधिवक्ता और अन्य बुद्धिजीवी मौजूद रहेंगे।

शाह जनसंपर्क भी करेंगे
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमित शाह यहां पर जनसंपर्क भी करेंगे। इसके लिए गोवर्धन रोड स्थित कोई कॉलोनी पार्टी पदाधिकारियों द्वारा रात्रि में देखी जा रही है। अमित शाह चुनिंदा पदाधिकारियों के साथ इस कॉलोनी में जाएंगे और लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील करेंगे।