डीएम और एसएसपी आनंद कुलकर्णी एनडीआरएफ टीम के साथ कोनिया इलाके में बाढ़ में फंसे लोगों से मिलने गए थे। सुरेंद्र सिंह एक मकान की छत पर चढ़ गए और दीवार के सहारे राहत सामग्री टीम से लेकर लोगों में बांटने लगे।

वाराणसी (Uttar Pradesh). वाराणसी के डीएम सुरेंद्र सिंह राहत सामग्री बांटते समय हुए हादसे में बाल-बाल बच गए। इन दिनों वाराणसी में गंगा खतरे के निशान से उपर बह रही है। जिस वजह से जिले के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। इसी बीच डीएम गुरुवार को बाढ़ में फंसे लोगों को राहम सामग्री बांटने गए थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला<br/>डीएम और एसएसपी आनंद कुलकर्णी एनडीआरएफ टीम के साथ कोनिया इलाके में बाढ़ में फंसे लोगों से मिलने गए थे। सुरेंद्र सिंह एक मकान की छत पर चढ़ गए और दीवार के सहारे राहत सामग्री टीम से लेकर लोगों में बांटने लगे। इस दौरान दीवार भरभरा कर ढह गई, जिसके साथ डीएम और एक एनडीआरएफ का जवान सीधे नाव में गिरे। नाव पर गिरते ही डीएम तुरंत खड़े हो गए और नाव पर गिरे ईंट पत्थरों को खुद ही हटाने लगे। <br/>"

डीएम की बहादुरी को लोग कर रहे सलाम<br/>इस पूरे वाकये का एक शख्स ने वीडियो बना सोशल मीडिया पर डाल दिया। जोकि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सभी डीएम की बहादुरी को सलाम कर रहे हैं। दीवार ढहने से डीएम और एनडीआरएफ के एक जवान को मामूली चोटें आईं।