सोशल मीडिया पर इन युवकों का मस्ती करते हुए वीडियो सामने आया है जहां नाव में बैठ कुछ युवक हुक्का पीते और नॉनवेज बनाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर हर जगह ये वीडियो वायरल है। वीडियो प्रयागराज का बताया जा रहा है

वीडियो डेस्क। यूपी के प्रयागराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक तरफ जहां गंगा यमुना नदी उफान पर हैं। नदियों ने विकराल रूप धारण किया हुआ है। वहीं पिकनिक मनाने पहुंचे कुछ युवकों ने इस पावन धरती पर नाव में बैठे हुए सारी हदें पार कर दीं। गंगा में बाढ़ के बाद कई गांव प्रभावित हैं। लोगों ने राहत शिविरों में शरण ले रखी है। प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। इसी बीच कुछ युवा पिकनिक मनाते मौज मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया पर इन युवकों का मस्ती करते हुए वीडियो सामने आया है जहां नाम में बैठ कुछ युवक हुक्का पीते और नॉनवेज बनाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर हर जगह ये वीडियो वायरल है। पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लिया है और जांच में जुट गई है। युवकों की तलाश की जा रही है।
देखिए ये वीडियो

Scroll to load tweet…

प्रयागराज के दारागंज क्षेत्र में इन युवकों ने नाव को ही हुक्काबार बनाया हुआ है। साथ ही वहीं बैठकर गंगा नदि के बीच चिकन खाते दिखाई दे रहे हैं। युवकों की ये मौज मस्ती अब सजा में बदल गई है। पुलिस तलाश कर रही है। ये युवक छिपते घूम रहे हैं। एसएसपी प्रयागराज बताय कि इन युवकों के खिलाफ दारागंज थाने में fir दर्ज कराई जा रही है। ये वीडियो दारागंज इलाके के नागवासुकि मंदिर के आस पास का है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। आपको बता दें कि संगम नगरी में गंगा यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।