यूपी के जिले गोंडा में एक युवक ने अपनी पत्नी का मौसेरे भाई के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसके बाद आरोपी पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। पुलिस को मिली तहरीर के बाद हैवान बने पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

गोंडा: उत्तर प्रदेश के जिले गोंडा में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला घटना सामने आई है। जहां एक पति ने अपने मौसेरे भाई के साथ मिलकर अपनी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके बाद महिला को तीन तलाक दे दिया। इस घटना के बाद पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई थी। पुलिस ने आरोपी पति और मौसेरे भाई के खिलाफ गैंगरेप और तीन तलाक के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके भाई की तलाश जारी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हैवान बने पति ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद दिया 3 तलाक
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र का है। जहां एक व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर अपनी पत्नी से कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसे तीन तलाक दे दिया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) आकाश तोमर ने शुक्रवार को परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के हवाले से बताया कि गोंडा की रहने वाली एक युवती का निकाह लखनऊ निवासी मोहम्मद अदनान के साथ हुआ था। आगे कहते है कि अदनान दहेज की मांग को लेकर आए-दिन पत्नी से मारपीट करता था और उसे परेशान करता था, जिससे वह काफी दिनों से मायके में रह रही थी।

महिला के मायके में आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
एसपी आकाश तोमर ने आगे बताया कि बीते दिन अदनान अपने मौसेरे भाई के साथ अपनी पत्नी के मायके गया और वहां उसको अकेली पाकर दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं महिला के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और तीन बार तलाक बोलकर लखनऊ चला गया। पीड़िता ने बुधवार को न्याय की गुहार लगाई थी। एसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक ने थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर गुरुवार की देर शाम आरोपी मोहम्मद अदनान को गिरफ्तार कर लिया और उसके मौसेरे भाई की तलाश जारी है।

अयोध्या में मुस्लिम प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने उठा लिया बड़ा कदम, 7 दिन पहले ही वापस आए थे गांव