सोनम ने विवाद के चलते पांच दिन पूर्व भी जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। उसे इलाज के बाद बचा लिया गया था। पति व पत्नी से आए दिन विवाद होता रहता था। इससे सोनम परेशान रहती थी। 

वाराणसी (Uttar Pradesh) । प्रेमी से बात करने से नाराज पति ने पत्नी की सोते समय गला दबा कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद खुद थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी व ग्रामीण पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह भी आज घटनास्थल पर निरीक्षण किया। यह मामला सेवापुरी कपसेठी थाना क्षेत्र के महिमापुर गांव का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
संतोष की पत्नी सोनम जायसवाल का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिससे वह आए दिन बात करती रहती थी। इसी को लेकर पति और पत्नी से विवाद भी होता रहता था। एक दिन पहले भी दोनों में विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों कमरे मे सोने चले गए। रात में पति संतोष जायसवाल ने पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दिया। खुद भोर में कपसेठी थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पांच दिन पूर्व आत्महत्या की कोशिश
सोनम ने विवाद के चलते पांच दिन पूर्व भी जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। उसे इलाज के बाद बचा लिया गया था। पति व पत्नी से आए दिन विवाद होता रहता था। इससे सोनम परेशान रहती थी। 

2017 में हुई थी शादी
संतोष कुमार जायसवाल की शादी 2007 में जौनपुर में रामपुर थाना क्षेत्र के धनुआ निवासी गुलाब की पुत्री सोनम जायसवाल के साथ हुई थी। दोनों से तीन संताने भी हैं। संतोष मजदूरी करता है, जबकि पत्नी परचून की छोटी दुकान चलाती थी। संतोष की साली शिवानी जायसवाल भी अक्सर यही रहती है। वह भी एक बच्चे की मां बताई जाती है। 

पति के साथ नहीं सोना चाहती थी सोनम
घटना वाली रात सोनम पति के साथ सोना नहीं चाहती थी। वह सायकाल विवाद होने के बाद पति के कमरे में नहीं जाना चाहती थी उसने कई महिलाओं से यह भी बताई कि पति मुझे मार डालेगा। अपनी बहन शिवानी से रात में यह कह रही थी कि हमें डर लग रहा है कि हमारी हत्या न कर दे। इसलिए मैं दूसरे कमरे में सोऊंगी। लेकिन, पति के कहने पर मान गई और उसी के कमरे में जाकर सो गई।

(प्रतीकात्मक फोटो)