यूपी के हरदोई में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। यही नहीं, घटना को अंजाम देने के बाद शव को घर के बाहर फेंक दिया और अंदर जाकर सो गई। अगले दिन पड़ोसियों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

हरदोई (Uttar Pradesh). यूपी के हरदोई में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। यही नहीं, घटना को अंजाम देने के बाद शव को घर के बाहर फेंक दिया और अंदर जाकर सो गई। अगले दिन पड़ोसियों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
मामला मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के सुक्तापुर मजरा बरौना का है। यहां रहने वाला आशिक अली खेतीबाड़ी करता था। जानकारी के मुताबिक, आशिक का पत्नी नूरी से पिछले कुछ साल से विवाद चल रहा था। नूरी अपने तीन बच्चों को लेकर ज्यादातर बांगरमऊ में अपने मायके ही रहती थी। करीब एक महीने पहले ही वो 16 साल की बेटी मुस्कान के साथ पति के साथ रहने आई थी। 

बेटी ने बताई जुर्म की दास्तां
बताया जा रहा है कि मंगलवार रात दंपति के बीच कुछ विवाद हुआ। जिसके बाद नूरी ने पति के सिर पर ईंट मार दी। गहरी चोट लगने की वजह से आशिक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की बेटी ने पुलिस से बताया, पापा और मम्मी के बीच झगड़ा हो रहा था। इस दौरान मां ने पापा के सिर पर ईंटा मार दिया, जिससे वो नीजे गिर गए। कुछ देर बाद उनकी सांसे बंद हो गई। इसके बाद मां ने पापा का शव घसीटकर घर से बाहर कर दिया और अंदर से कमरा बंद कर सो गईं। मुझे भी सुला दिया।

पुलिस का क्या है कहना
कोतवाल शिवसिंह ने बताया, राहत हुसैन की तहरीर पर आरोपी महिला नूरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला का चाल चलन ठीक नहीं था। इस वजह से दंपति के बीच झगड़ा होता था। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।