महात्मा गांधी की इस बार 150वीं जयंती पर योगी सरकार इतिहास बनाने की जा रही है। सीएम योगी ने 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है, जोकि लगातार 36 घंटे चलेगा। ऐसा पहली बार हो रहा है जब सदन का विशेष सत्र गांधी जयंती पर बुलाया गया है।

लखनऊ (Uttar Pradesh). महात्मा गांधी की इस बार 150वीं जयंती पर योगी सरकार इतिहास बनाने की जा रही है। सीएम योगी ने 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है, जोकि लगातार 36 घंटे चलेगा। ऐसा पहली बार हो रहा है जब सदन का विशेष सत्र गांधी जयंती पर बुलाया गया है। सत्र सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जो 3 अक्टूबर की रात 11 बजे तक चलेगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सभी विधायकों को बोलने का मिलेगा मौका
विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने बताया, सभी सदस्यों को विशेष सत्र में बोलने के लिए मौका मिलेगा। सीएम योगी और नेता प्रतिपक्ष को छोड़कर सभी के लिए समय तय है। प्रदेश के विकास के लिए 17 लक्ष्य तय हुए हैं। इसमें गरीबी उन्मूलन, भुखमरी समाप्त करना, सभी के लिए स्वस्थ जीवन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, लैंगिक समानता, सुरक्षित जल एवं स्वच्छता का सतत प्रबंधन जैसे मुद्दे शामिल हैं। इन्ही लक्ष्यों को हासिल करने के लिए विधानसभा और विधानपरिषद में चर्चा की जाएगी। सभी विधायकों को अपने क्षेत्र की समस्या उठाने का मौका मिलेगा। 

36 घंटे से ज्यादा की कार्यवाही के लिए बनाए गए विधायकों के 87 ग्रुप
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया, विधायकों के 87 ग्रुप बनाए गए हैं। 36 घंटे से ज्यादा की कार्यवाही के लिए तीन अलग-अलग शिफ्ट में एमएलए और एलएलसी के ग्रुप बनाए गए हैं। कैबिनेट मंत्रियों को 15-15 मिनट, जबकि राज्यमंत्रियों को 10-10 मिनट मिलेगा। विधानसभा के सदस्यों के लिए चार-चार मिनट का समय निर्धारित है। इसी तरह 4-4 मंत्रियों के समूह बनाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर अपने ग्रुप से कोई एक मंत्री या विधायक ही बाहर जा सकेंगे। रात में विधानभवन में ही सदस्यों के भोजन की व्यवस्था की गई है। इस विशेष सत्र के लिए सभी दल के नेताओं ने अपनी सहमति दी है। 

2 अक्टूबर पर राजधानी में बड़ा आंदोलन करेगी कांग्रेस
जानकारी के मुताबिक, सपा व कांग्रेस ने गांधी जयंती पर लखनऊ में प्रदर्शन का ऐलान किया है। सपा कार्यकर्ता अखिलेश की अगुवाई में प्रदर्शन करेंगे, जबकि कांग्रेस ने चिन्मयानंद केस में पीड़ित छात्रा को न्याय दिलाने के लिए बड़ा आंदोलन करने का ऐलान किया है। माना जा रहे है कि प्रियंका गांधी भी इसमें शामिल हो सकती हैं।