यूपी के लखीमपुर में गुरुवार को एक महिला की उसके प्रेमी ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

लखीमपुर (Uttar Pradesh). यूपी के लखीमपुर में गुरुवार को एक महिला की उसके प्रेमी ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, मामला छाउछ थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली संगीता की शादी सुरेंद्र नाम के युवक से हुई थी। शादी के बाद महिला का पड़ोस में रहने वाले सतीश से प्रेम संबंध हो गया। मामला इतना बढ़ा कि महिला पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने लगी। 

दिनदहाड़े लोगों के सामने हुई वारदात
संगीता की गोला रोड पर अपनी दुकान थी। आज सुबह वो दुकान पर काम कर रही थी। इसी बीच सतीश वहां आया और दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि युवक ने साथ लाए तमंचे से महिला पर फायर कर दिया। पेट में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद लोग उसकी तरफ दौड़े लेकिन तब तक युवक ने अपनी कनपटी पर तमंचा लगा खुद को भी शूट कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टि में प्रेम प्रसंग में विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।