नीचे झांककर झरना देख रहा था युवक, तभी फिसल गया पैर, सामने आया शॉकिंग वीडियो

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित वर्ल्ड फेमस अजंता-एलोर की गुफाओं के पास शुक्रवार को हुआ एक्सीडेंट। झरने में गिरने वाला युवक गुफाएं घूमने आया था। मुंबई का रहने वाला है यह शख्स।

| Updated : Aug 24 2019, 02:15 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

औरंगाबाद.  खासकर बारिश के सीजन में जब किसी झरने या पहाड़ी पर घूमने जाएं, तो अलर्ट रहें। जरा-सी लापरवाही मौत को आमंत्रण दे देती है। वो तो शुक्र रहा कि इस शख्स की किस्मत अच्छी थी, वर्ना 200 फीट की ऊंचाई से गिरने पर बचने की उम्मीद न के बराबर होती है। मुंबई का एक शख्स अशोक भाऊसाहेब होलकुंडे शुक्रवार को अजंता-एलोरा गुफा घूमने आया था। वो वहां एक झरने के ऊपर खड़े होकर नीचे झांक रहा था। तभी पैर फिसलने से वो 200 फीट से नीचे झरने में जा गिरा। लोगों ने फौरन पुलिस को सूचित किया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद उसे रस्सियों के सहारे ऊपर खींचा जा सका। गनीमत रही कि बारिश के कारण कुंड में भरपूर पानी था, जिससे युवक की जान बच गई।
 

Read More

Related Video