Automobile News

Auto Budget 2024 : 10 साल में खरीदी गईं इतनी गाड़ियां, जानें आंकड़ें

Image credits: Getty

बजट सत्र की शुरुआत

31 जनवरी, बुधवार को संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट पर अभिभाषण पेश किया है। उन्होंने पिछले साल को भारत की अर्थव्यवस्था के लिए बेहतरीन बताया।

Image credits: X Twitter

10 साल में कितने लोगों ने खरीदी गाड़ियां

राष्ट्रपति ने इस दौरान देश में ऑटोमोबाइल की बिक्री के आंकड़े सामने रखे। उन्होंने बताया कि पिछले 10 सालों में देश के लोगों ने 21 करोड़ से ज्यादा गाड़ियां खरीदी हैं।

Image credits: pexels

देश में 1 साल में कितनी इलेक्ट्रिक गाड़ियां बिकीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भाषण में बताया, 'साल 2014-15 में सिर्फ 2,000 इलेक्ट्रिक वाहन ही बिके थे। 2023-24 में दिसंबर तक 15 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन बिक चुके हैं।'

Image credits: Freepik

भारत में सुशासन और पारदर्शिता

राष्ट्रपति ने संसद में कहा कि पिछले दशक में सरकार ने सुशासन और पारदर्शिता को अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार बनाया है। यही कारण रहा कि देश बड़े आर्थिक सुधार का साक्षी बना है।

Image credits: X Twitter

10 साल में भारत ने कैसे प्रगति की

पिछले 10 साल में भारत ने प्रगति कैसे की, इस पर बोलते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि 2014 से पहले 10 सालों में करीब 13 करोड़ वाहन बिके थे। पिछले 10 सालों 21 करोड़ से ज्यादा वाहन खरीदे गए।

Image credits: Freepik

भारत की पहली वाहन स्क्रैपेज पॉलिसी

सर्कुलर इकोनॉमी पर बताते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि धरती में महत्वपूर्ण खनिजों की मात्रा सीमित है। सरकार इसको प्रोत्साहित कर रही है। वाहन स्क्रैपेज पॉलिसी इसी लक्ष्य में है।

Image credits: Getty