Bikes

47 लाख की बाइक से चलते हैं धोनी, पास हैं एक से बढ़कर एक महंगी गाड़ियां

Image credits: Getty

कैप्टन कूल धोनी का बर्थडे

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई को अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। उन्हें बाइक्स चलाना काफी पसंद है।

Image credits: Getty

धोनी का बाइक कलेक्शन

धोनी के पास 100 से भी ज्यादा महंगी स्पोर्ट्स और विंटेज बाइक का कलेक्शन है। अक्सर बाइक से रोड ट्रिप पर निकलते हैं।

Image credits: Getty

कॉन्फिडेरेट X132 हेलकैट बाइक

कैप्टन कूल के पास Confederate X132 Hellcat है, जिसकी कीमत 47 लाख है। साउथ ईस्ट एशिया में सिर्फ धोनी के पास ही यह बाइक है।

Image credits: Twitter

कावासाकी निंजा H2 बाइक

महेंद्र सिंह धोनी के पास कावासाकी निंजा H2 और ZX 14R भी है। निंजा H2 दुनिया की सबसे पावरफुल बाइक मानी जाती है। कीमत 35 लाख है।

Image credits: Twitter

डुकाटी और हार्ले डेविडसन

धोनी के पास 2 सिलेंडर इंजन वाली 20 लाख की डुकाटी 1098 बाइक भी है। 17 लाख की हार्ले डेविडसन फैट बॉय से भी माही चलते हैं।

Image credits: Twitter

धोनी के पास यामाहा और टीवीएस की बाइक

यामाहा YZF 600 थंडरकैट, टीवीएस RTR 310 FX और टीवीएस अपाचे RR 310 भी धोनी के गैराज में खड़ी है। इन बाइक्स से उन्हें काफी लगाव है।

Image credits: Facebook

माही के पास विंटेज बाइक

धोनी के पास विंटेज बाइक नौरतन जुबली 250 भी है। यह 1950 में सिर्फ 5 हजार ही बनी थी। तब यह ब्रिटेन की सबसे छोटी बाइक थी। 2014 में माही ने खरीदी।

Image credits: Getty

महेंद्र सिंह धोनी का बाइक कलेक्शन

बीएसए गोल्ड स्टार, यामाहा एफजेड वन और आरडी 350, रॉयल एनफील्ड, सुजुकी सोगुन्स, यामाहा RX 100s, हीरो करिज्मा ZMR भी धोनी के पास हैं।

Image credits: Getty