Cars

PHOTOS: अट्रैक्टिव लुक, माइलेज दमदार, 2023 में लॉन्च हुई 11 धांसू कार

Image credits: freepik

Citroen eC3

फरवरी 2023 में लॉन्च इस कार को दो ट्रिम्स- लाइव और फील में मार्केट में उतारा गया। दोनों की वर्तमान में कीमत 11.50 लाख रुपए और 12.68 लाख रुपए है।

Image credits: X Twitter

Honda Elevate

होंडा ने सितंबर 2023 में एलिवेट मिड-साइज़ एसयूवी चार ट्रिम्स एसवी, वी, वीएक्स और जेडएक्स में उतारी। इसकी कीमत 11 लाख रुपए से 16 लाख रुपए तक है।

Image credits: X Twitter

Hyundai Exter

इस साल ये माइक्रो एसयूवी भी खूब चर्चा में रही। ये भारत की सबसे सस्ती एसयूवी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख रुपए से 10.15 लाख रुपए तक है।

Image credits: Facebook

Hyundai Ioniq 5

इस कार की शुरुआती कीमत 44.95 लाख रुपए थी लेकिन बाद में इसके दाम बढ़ा दिए गए और अब एक्स-शोरूम कीमत 45.95 लाख रुपए है।

Image credits: X Twitter

Hyundai Verna

हुंडई की नई वरना भी इस साल लॉन्च हुई है। जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.90 लाख रुपए से 17.38 लाख रुपए तक है।

Image credits: Facebook

Mahindra XUV400 EV

इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को जनवरी 2023 में लॉन्च किया गया था। तब इसकी कीमत 15.99 लाख रुपए से 18.99 लाख रुपए तक था। आज की डेट में इस कार के टॉप मॉडल की कीमत 19.39 लाख है।

Image credits: X Twitter

Maruti Fronx

इस कार को पांच ट्रिम्स- सिग्मा, डेल्टा, डेल्टा+, जेटा और अल्फा में लॉन्च किया गया। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.46 लाख से 13.13 लाख रुपए तक है।

Image credits: Facebook

Maruti Invicto

मारुति सुजुकी इनविक्टो की कीमतों का खुलासा कंपनी ने जुलाई में की। इस कार को खरीदने के लिए 24.82 लाख रुपए से 28.42 लाख रुपए तक खर्च करना पड़ेगा।

Image credits: Facebook

Maruti Jimny

जून 2023 में लॉन्च मारुति जिम्नी जेटा और अल्फा ट्रिम्स में आती हैं। इसकी कीमत 12.74 लाख रुपए से लेकर 15.05 लाख रुपए तक है।

Image credits: Facebook

MG Comet EV

तीन वैरिएंट पेस, प्ले और प्लश में दस्तक देने वाली इस इलेक्ट्रिक कार के तीनों मॉडल की कीमत क्रमशः 7.98 लाख, 9.28 लाख और 9.98 लाख रुपए है।

Image credits: X Twitter

Toyota Rumion

टोयोटा ने इसी साल अगस्त में मारुति सुजुकी अर्टिगा पर बेस्ड रूमियन एमपीवी मार्केट में पेश की। इस एमपीवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.29 लाख रुपए है।

Image credits: X Twitter