Cars

होली बाद बड़ा झटका देगी Tata Motors, महंगी हो जाएंगी ये गाड़ियां

Image credits: X Twitter

टाटा की गाड़ियों के दाम कब से बढ़ेंगे

कमर्शियल व्हीकल कंपनी टाटा मोटर्स ने ग्राहकों को झटका देते हुए ऐलान किया है कि 1 अप्रैल, 2024 से अपने कमर्शियल व्हीकल्स के दाम बढ़ा देगी।

Image credits: X Twitter

कितनी महंगी होंगी टाटा की गाड़ियां

टाटा मोटर्स की तरफ से बताया गया है कि अप्रैल 2024 से कमर्शियल व्हीकल्स के दाम 2 प्रतिशत तक बढ़ जाएंगे। हालांकि, अलग-अलग मॉडल्स और वैरिएंट के हिसाब से बढ़ोतरी अलग-अलग होगी।

Image credits: Facebook

टाटा क्यों बढ़ा रही गाड़ियों के दाम

टाटा मोटर्स की तरफ से बताया गया है कि कीमतों में बढ़ोतरी पिछली लागत की भरपाई के लिए हो रही है। नई कीमतें कमर्शियल व्हीकल के सभी रेंज पर लागू होगी।

Image credits: Facebook

टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल की बड़ी कंपनी

टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स सेगमेंट की बड़ी कंपनी है। पैसेंजर व्हीकल मार्केट में इसका स्थान तीसरा है।भारत, यूके, यूएस, इटली, दक्षिण कोरिया सेंटर्स से संचालित नए प्रोडक्टस लाती है

Image credits: Social media

किन-किन देशों तक टाटा मोटर्स का कारोबार

भारत के अलावा टाटा मोटर्स यूके, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया अफ्रीका, मिडिल ईस्ट, लैटिन अमेरिका, साउथ ईस्ट एशिया और सार्क देशों में कारोबार करती है।

Image credits: X Twitter

फरवरी 2024 में टाटा मोटर्स का कारोबार

टाटा मोटर्स ने फरवरी 2024 में हुंडई को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। पिछले महीने कंपनी ने 51,321 यूनिट्स कारें बेची हैं। जबकि हुंडई की कुल सेल 50,201 यूनिट्स रही है।

Image credits: X Twitter

कैसा है टाटा मोटर्स का पोर्टफोलियो

टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो की बात करें तो Tata Nexon, Punch के अलावा Tiago, Altroz और Tigor जैसे कई दमदार मॉडल्स शामिल हैं।

Image credits: Wikipedia