Hindi

Amul के साथ बिजनेस कर कमाएं पैसा, कैसे खोलें स्टोर, कितना आएगा खर्च?

Hindi

अमूल की फ्रेंचाइजी

मिल्क प्रोडक्ट्स के लिए अमूल बड़ा ब्रांड है। अमूल मिल्क प्रोडक्ट्स बेचने के लिए फ्रेंजाइजी देता है। मतलब यह स्टोर खोलने की अनुमति देता है। अमूल का बिजनेस फायदे वाला माना जाता है।

Image credits: Instagram@Amul_india
Hindi

अमूल के साथ बिजनेस क्यों करना चाहिए

अमूल कभी भी मुनाफे में हिस्सेदारी नहीं मांगता है। अमूल कमीशन पर सामान उपलब्ध करवा देता है। मतलब जितना सामान आप बेचेंगे, उतना कमीशन कमाएंगे।

Image credits: Pixabay
Hindi

अमूल की फ्रेंचाइजी कितने तरह की होती है

अमूल दो तरह से फ्रेंचाइजी देता है। पहला अमूल आउटलेट, अमूल रेलवे पार्लर और अमूल कियोस्क, दूसरा आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर दूसरी फ्रेंचाइजी होती है।

Image credits: Pixabay
Hindi

अमूल की फ्रेंचाइजी कैसे मिलती है

दोनों तरह की फ्रेंचाइजी की लागत अलग-अलग होती है। दुकान साइज का नियम अलग-अलग होता है। अगर अमूल आउटलेट लेना चाहते हैं तो 150 वर्ग फीट स्पेस होना जरूरी होता है।

Image credits: pinterest
Hindi

अमूल आइसक्रीम पार्लर के लिए कितनी जगह चाहिए

अमूल आइसक्रीम पार्लर के लिए 300 वर्ग फीट की जगह चाहिए। इसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट https://amul.com/m/amul-franchise-business-opportunity#1 से ले सकते हैं।

Image credits: freepik@azerbaijan_stockers
Hindi

अमूल फ्रेंचाइजी का खर्च कितना आता है

अमूल आउटलेट, अमूल रेलवे पार्लर और अमूल कियोस्क की फ्रेंचाइजी लेने का खर्च 2 लाख रुपए चाहिए। इनमें 25 हजार ब्रांड सिक्योरिटी, रेनोवेशन का 1 लाख, उपकरण का 70 हजार रुपए है।

Image credits: freepik
Hindi

अमूल शॉप साइज कितना होना चाहिए

अमूल आउटलेट, अमूल रेलवे पार्लर और अमूल कियोस्क की शॉप साइज 100-150 स्क्वायर फीट जरूरी होनी चाहिए।

Image credits: pexels
Hindi

अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर का खर्च

अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर के लिए 6 लाख रुपए खर्च आता है। इसमें 50 हजार सिक्योरिटी डिपॉजिट, 4 लाख रेनोवेशन खर्च और 1.5 लाख रुपए का मशीनरी के लिए देने पड़ेंगे।

Image credits: Pixabay
Hindi

अमूल के साथ बिजनेस से कितनी कमाई

अमूल आउटलेट अगर बाजार में प्राइम लोकेशन पर खोलते हैं तो मंथली 2-3 लाख या ज्यादा कमा सकते हैं। कंपनी से मिले वाले कमीशन से अच्छी कमाई होती है। ज्यादा जानकारी अमूल से लें सकते हैं।

Image Credits: FREEPIK