Hindi

पाकिस्तान से 81 गुना ज्यादा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, Top-5 में कौन

Hindi

642.49 अरब डॉलर पहुंचा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार एक बार फिर 6.39 अरब डॉलर के उछाल के साथ 642.49 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। ये पिछले 2 साल का हाइएस्ट लेवल है।

Image credits: Getty
Hindi

ऑलटाइम हाइएस्ट लेवल से महज 2.50 अरब डॉलर दूर

भारत का फॉरेक्स रिजर्व अब अपने ऑलटाइम हाइएस्ट लेवल से महज 2.50 अरब डॉलर कम है, जो उसने अक्टूबर 2021 में बनाया था।

Image credits: Wikipedia
Hindi

अक्टूबर, 2021 रिकॉर्ड लेवल पर था भारत का फॉरेक्स रिजर्व

अक्टूबर, 2021 में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड 645 अरब डॉलर पहुंच गया था। हालांकि, बाद में इसमें गिरावट देखने को मिली।

Image credits: Getty
Hindi

भारत से 81 गुना कम है पाकिस्तान का फॉरेक्स रिजर्व

वहीं, पाकिस्तान के फॉरेक्स रिजर्व की बात करें तो भारत की तुलना में वो 81 गुना कम है। पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार महज 7.9 अरब डॉलर है।

Image credits: freepik
Hindi

पाकिस्तान से कहीं अच्छे हाल में है अफगानिस्तान

पाकिस्तान से कहीं बेहतर तो अफगानिस्तान है, जिसका विदेशी मुद्रा भंडार 9.4 अरब डॉलर है। फॉरेक्स रिजर्व के मामले में पाकिस्तान पूरी दुनिया में 82वें नंबर पर है।

Image credits: Social media
Hindi

विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में भारत टॉप-5 में

वहीं, विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में भारत टॉप-5 में आता है। भारत से आगे सिर्फ स्विट्जरलैंड, जापान और चीन हैं। रूस का फॉरेक्स रिजर्व भारत से कम है।

Image credits: freepik
Hindi

दुनिया में सबसे ज्यादा फॉरेक्स रिजर्व चीन के पास

दुनिया में सबसे ज्यादा फॉरेक्स रिजर्व चीन के पास है। वर्तमान में उसका विदेशी मुद्रा भंडार 3301 अरब डॉलर है।

Image credits: Wikipedia
Hindi

फॉरेक्स रिजर्व में दूसरे नंबर पर जापान

दूसरे नंबर पर जापान का नाम है। टेक्नोलॉजी के मामले में अव्वल जापान का विदेशी मुद्रा भंडार 1238 अरब डॉलर है।

Image credits: freepik
Hindi

तीसरे नंबर पर स्विट्जरलैंड

तीसरे नंबर पर स्विट्जरलैंड आता है, जिसका विदेशी मुद्रा भंडार फिलहाल 755 अरब डॉलर है।

Image credits: Getty
Hindi

चौथे पर भारत और पांचवे पर रूस

चौथे नंबर पर 642 अरब डॉलर के साथ भारत है। वहीं, रूस पांचवे नंबर पर है और उसका फॉरेक्स रिजर्व 594 अरब डॉलर है।

Image Credits: Getty