Business News

ये है भारत का सबसे महंगा शेयर, 10 Stock की कीमत में आ जाएगी CAR

Image credits: freepik

शेयर मार्केट के लिए 'काला बुधवार'

17 जनवरी शेयर मार्केट के लिए ब्लैक वेनसडे (Black Wednesday) साबित हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 1628 और निफ्टी 460 अंको की गिरावट के साथ बंद हुए।

Image credits: freepik

गिरावट के बावजूद MRF के शेयर ने छुआ ऑलटाइम हाई

शेयर मार्केट में भारी गिरावट के बावजूद एक स्टॉक ऐसा भी है, जिसने अपना ऑलटाइम हाई बना दिया। ट्रेडिंग के दौरान एक समय ये स्टॉक अपने 52 वीक हाइएस्ट लेवल पर पहुंच गया।

Image credits: freepik

भारत का सबसे महंगा Stock है MRF Ltd

MRF कंपनी का स्टॉक भारत का सबसे महंगा शेयर भी है। 17 जनवरी को इसने 1,50,254 रुपए का हाइएस्ट लेवल छुआ। हालांकि, बाद में ये 1.26% की गिरावट के साथ 1,34,878 के लेवल पर बंद हुआ।

Image credits: Social media

MRF के 10 शेयरों में खरीद लेंगे CAR

MRF कंपनी के एक शेयर की कीमत (1,34,878 रुपए) इतनी है कि इसके 10 शेयरों के प्राइस में आराम से CAR खरीदी जा सकती है।

Image credits: freepik

क्यों इतना महंगा है MRF का शेयर?

किसी भी शेयर की कीमत बढ़ती है तो कंपनियां उसे स्प्लिट करती हैं। MRF ने लिस्टिंग से अब तक शेयर को एक बार भी स्प्लिट नहीं किया है, जिससे शेयर की कीमत 1.5 लाख के करीब पहुंच गई है।

Image credits: freepik

20 साल में 120 गुना बढ़ गया MRF का शेयर

20 साल पहले यानी मई, 2003 में MRF के शेयर की कीमत सिर्फ 1100 रुपए थी। वहीं, आज इसके एक शेयर की कीमत 1.35 लाख रुपए है। यानी अब तक ये शेयर 120 गुना से ज्यादा बढ़ चुका है।

Image credits: freepik

जानें कितना है MRF कंपनी का मार्केट कैप

MRF लिमिटेड का मार्केट कैप 57,203 करोड़ रुपए है। वहीं, इसका 52 वीक Low लेवल 81,380 रुपए है।

Image credits: freepik

1946 में हुई थी MRF की शुरुआत

MRF कंपनी की शुरुआत आजादी से पहले यानी 1946 में हुई थी। शुरुआत में कंपनी खिलौने बनाने वाले गुब्बारे बनाती थी। बाद में 1960 से कंपनी ने रबर के टायर बनाने शुरू किए।

Image credits: freepik