Business News

LPG सिलेंडर सस्ता हुआ सस्ता, जानें किस शहर में क्या है ताजा रेट

Image credits: Getty

एलपीजी सिलेंडर सस्ता

1 जून, 2024 को एलपीजी सिलेंडर सस्ता हो गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं। IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, 19KG वाला सिलेंडर सस्ता हो गया है।

Image credits: Getty

कमर्शियल गैस सिलेंडर कितना सस्ता

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने शनिवार से 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 72 रुपए तक कम कर दिए हैं। इससे आम जनता को काफी राहत मिल सकती है।

Image credits: Getty

दिल्ली में 19KG सिलेंडर के दाम

दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम अब 69.50 रुपए घटकर 1,676 रुपए पहुंच गए है, जो पहले 1,745.50 रुपए थे।

Image credits: Facebook

कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत

कोलकाता में 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर 72 रुपए सस्ता होकर 1,787 रुपए पहुंच गया है। पहले यह दाम 1,859 रुपए था।

Image credits: Facebook

मुंबई-चेन्नई में 19 किलो सिलेंडर का रेट

मुंबई में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1698.50 रुपए से 69.50 रुपए घटकर अब 1629 रुपए हो गया है। वहीं, चेन्नई में कीमत घटकर 1840.50 रुपए हो गया है।

Image credits: Amazon

लगातार तीसरे महीने घटे दाम

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लगातार तीसरे महीने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की हैं। अप्रैल और मई महीने में भी 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम घटाए गए थे।

Image credits: Facebook

कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता होने से क्या फायदा

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होटल या रेस्तरां जैसी जगहों पर होता है। इसके सस्ता होने से बाहर खाना-पीना सस्ता होने की उम्मीद है।

Image credits: Getty