Business News

1041 Cr की प्रॉपर्टी के मालिक हैं धोनी, जानें कहां से होती है Income

रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी की नेटवर्थ 127 मिलियन डॉलर यानी 1041 करोड़ रुपए के आसपास है। धोनी क्रिकेट के अलावा कई सोर्स से पैसा कमाते हैं।

Image credits: instagram

धोनी के पास कई बड़ी कंपनियों के विज्ञापन

धोनी के पास कई बड़ी कंपनियों के विज्ञापन हैं। इसके अलावा वे दूसरे कई बिजनेस से भी मोटी कमाई करते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो धोनी हर महीने 4 करोड़ रुपए कमाते हैं।

Image credits: instagram

इन कंपनियों के विज्ञापन करते हैं धोनी

धोनी जिन विज्ञापनों से कमाई करते हैं, उनमें मास्टरकार्ड, जियो सिनेमा, फायर-बोल्ट,अनएकेडमी, भारत मैट्रिमोनी, नेटमेड्स और ड्रीम 11 जैसी कंपनियां शामिल हैं।

Image credits: instagram

स्टार्टअप्स में भी Dhoni ने किया है इन्वेस्टमेंट

धोनी ने कई स्टार्टअप्स में भी पैसा लगाया है। इनसे भी उनकी कमाई होती है। उन्होंने जिन स्टार्टअप में इन्वेस्ट किया है उनमें Cars24, गरुड़ एयरोस्पेस शामिल हैं।

Image credits: instagram

फुटबॉल और रेसिंग टीम के मालिक हैं Dhoni

धोनी का अपना फिटनेस और लाइफस्टाइल क्लोथ ब्रांड सेवन है। इसके अलावा माही फुटबॉल टीम Chennaiyin FC, माही रेसिंग टीम इंडिया और फील्ड हॉकी टीम रांची रेंज के को-ऑनर भी हैं।

Image credits: instagram

रांची में धोनी का 43 एकड़ का फॉर्महाउस

धोनी के रांची और देहरादून में आलीशान का घर हैं। रांची में उन्होंने 43 एकड़ में फॉर्महाउस बनवाया है, जहां वे खेती करते हैं।

Image credits: instagram

IPL से धोनी ने कमाए 178 करोड़ रुपए

धोनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान हैं। उनकी फीस 12 करोड़ रुपये है। पिछले 16 आईपीएल में धोनी ने 178 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Image credits: instagram

लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं धोनी

MS Dhoni कार और बाइक्स के भी शौकीन हैं। उनके पास Hummer H2, ऑडीQ7, लैंडरोवर, फरारी 599GTO, मर्सडीज बेंज, रॉल्स रॉयस जैसी लग्जरी कारें हैं।

Image credits: instagram

धोनी के कलेक्शन में कई महंगी बाइक्स

धोनी के बाइक कलेक्शन की बात करें तो उनके पास कावासाकी Ninja H2, हार्ले डेविडसन FatBoy, डुकाटी 1098 और यामहा RD 350 जैसी बाइकें हैं।

Image credits: instagram

धोनी झारखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर

धोनी ने 31 मार्च को खत्म हुए वित्त वर्ष 2022-23 में 38 करोड़ का एडवांस टैक्स दिया है। इतना ही नहीं, धोनी झारखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर में शामिल हैं। 

Image credits: instagram