Business News
शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने 31 मार्च, 2023 को खत्म हुए वित्त वर्ष में 85 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया है।
इससे पहले यानी वित्त वर्ष 2022 में उसे 22 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वैसे, क्या आप जानते हैं शाहरुख की कुल नेटवर्थ कितनी है।
Forbes की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की कुल नेटवर्थ करीब 6300 करोड़ रुपए है। वो भारत के सबसे महंगे एक्टर भी हैं।
फोर्ब्स की रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख खान एक फिल्म के बदले 150 से 250 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।
2023 में शाहरुख खान की दो मूवी पठान और जवान लगातार ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। दोनों ने दुनिया भर में 2000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया।
किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान के पास मुंबई में आलीशान घर के अलावा यूके, दुबई, अमेरिका और दुनिया की बाकी जगहों पर भी कीमती प्रॉपर्टी हैं।
शाहरुख खान ने मुंबई स्थित बंगला 'मन्नत' महज 13 करोड़ में खरीदा था, लेकिन आज इस बंगले की कीमत 200 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है।
एक्टिंग के साथ शाहरुख सफल प्रोड्यूसर हैं। उनकी प्रोडक्शन कंपनी का नाम रेड चिली है। इससे पहले SRK ने बिजनेस पार्टनर जूही चावला और अजीज मिर्जा के साथ ड्रीम्ज अनलिमिटेड शुरू की थी।
शाहरुख खान ने 2008 में IPLटीम कोलकाता नाइट राइडर्स को जूही चावला के पति जय मेहता के साथ पार्टनरशिप में 7.5 करोड़ डॉलर में खरीदा था। 2024 में उनकी टीम ने IPL ट्रॉफी जीती।