Business News

Ambani की बेटी का राइटहैंड है ये शख्स, सैलरी जान चौंक जाएंगे

Image credits: Social media

रिलायंस रिटेल में बड़ी जिम्मेदारी पर हैं दर्शन मेहता

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी रिलायंस रिटेल बिजनेस को संभालती हैं। रिटेल ब्रांड के कारोबार को संभालने में जो शख्स उनकी मदद करता है, उसका नाम है दर्शन मेहता।

Image credits: Social media

रिलायंस रिटेल के प्रेसिडेंट और CEO हैं दर्शन मेहता

दर्शन मेहता को ईशा अंबानी का राइटहैंड भी कहा जाता है। दर्शन रिलायंस रिटेल के प्रेसिडेंट और CEO हैं। इसके बदले दर्शन मेहता हर महीने लाखों रुपए की सैलरी लेते हैं।

Image credits: Fortune india

जानें कितनी है दर्शन मेहता की सैलरी?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2020-21 में दर्शन मेहता का सालाना वेतन 4.89 करोड़ रुपए था। यानी उनकी मंथली सैलरी करीब 41 लाख रुपए बनती है।

Image credits: Social media

पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं दर्शन मेहता

रिलायंस रिटेल के प्रेसिडेंट और सीईओ दर्शन मेहता पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं। रिलायंस रिटेल से पहले उन्होंने Trikaya Grey Advertising कंपनी में काम किया

Image credits: Social media

दर्शन मेहता की प्लानिंग से तरक्की कर रहा रिलायंस रिटेल का बिजनेस

ईशा अंबानी के नेतृत्व के साथ ही दर्शन मेहता की प्लानिंग की बदौलत रिलायंस रिटेल का बिजनेस दिन दूनी-रात चौगुनी तरक्की कर रहा है।

Image credits: Social media

2023 के मुताबिक रिलायंस रिटेल की वैल्यूएशन 8.3 लाख Cr.

2023 के आंकड़ों के मुताबिक, रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) का वैल्यूएशन करीब 8.3 लाख करोड़ रुपए है। दर्शन मेहता 2008 से रिलायंस रिटेल के सीईओ हैं।

Image credits: Social media

रिलायंस के 18 हजार से ज्यादा स्टोर्स

रिलायंस रिटेल के 700 से ज्‍यादा शहरों में 18000 से ज्यादा स्टोर हैं। कंपनी में 2.80 लाख से ज्‍यादा कर्मचारी हैं। रिलायंस को देश में 85 से ज्यादा इंटरनेशनल ब्रैंड लाने का श्रेय है।

Image credits: Social media

रिलायंस रिटेल देश में लाया कई इंटरनेशनल ब्रैंड्स

इन इंटरनेशनल ब्रैंड्स में बरबेरी, वैलेंटिनो, वर्साचे, बोट्टेगा वेनेटा, बालेनियागा, जिमी चू, प्रेट ए मैंगर, मार्क्स एंड स्पेंसर, टिफनी एंड कंपनी और पॉटरी बार्न शामिल हैं।

Image credits: Social media