Business News

इस शख्स ने खरीदा इतना महंगा घर कि बन जाएं Adipurush जैसी 3 फिल्में

पंकज और राधिका ओसवाल ने अपने इस लग्जरी बंगले का नाम 'विला वारी' रखा है। इस बंगले की कीमत 1649 करोड़ रुपए है। 

Image credits: rediff

पंकज ओसवाल के आलीशान विला की कीमत 1649 करोड़ रुपए

बता दें कि पंकज ओसवाल के बंगले की कीमत 1649 करोड़ रुपए है। इस कीमत में आदिपुरुष जैसी 3 फिल्में बनाई जा सकती हैं। Adipurush का बजट करीब 550 करोड़ रुपए है।

Image credits: Elle

10 साल से स्विट्जरलैंड में रह रही ओसवाल फैमिली

पंकज ओसवाल का ये बंगला स्विट्जरलैंड के विला गिंगिन्स के कैंटन में स्थित है। 10 साल से स्विट्जरलैंड में रह रही ओसवाल फैमिली अब इस घर में शिफ्ट हो चुकी है।

Image credits: The Australian

40 हजार वर्गमीटर में फैला है पंकज ओसवाल का 'विला वारी'

पंकज ओसवाल के इस महलनुमा विला को 'जेफरी विल्क्स' ने डिजाइन किया है। ये खूबसूरत विला करीब 40 हजार वर्ग मीटर में फैला हुआ है।

Image credits: Elle

लुधियाना के कारोबारी घराने में हुआ पंकज ओसवाल का जन्म

पंकज ओसवाल का जन्म लुधियाना के बिजनेसमैन घराने में हुआ। वहीं उनकी पत्नी राधिका भी कारोबारी परिवार से आती हैं।

Image credits: The Australian

2006 में हुई पंकज-राधिका ओसवाल की शादी

पंकज और राधिका ओसवाल की शादी 2006 में हुई। इनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी का नाम वसुंधरा ओसवाल है, जबकि छोटी का नाम रिदी है।

Image credits: Grazia india

लैविश पार्टियों के लिए मशहूर है ओसवाल कपल

ओसवाल कपल अपनी लैविश पार्टियों के लिए मशहूर है। पंकज ने कभी ऑस्ट्रेलिया का सबसे महंगा घर बनाने का सपना देखा था। उन्होंने इसका नाम ‘ताजमहल ऑन द स्वान' रखा था।

Image credits: The Australian

ऑस्ट्रेलिया में ताज महल नुमा घर बनाना चाहते थे पंकज ओसवाल

हालांकि, पंकज ओसवाल का ये सपना पूरा नहीं हो पाया। ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने 2010 में 6600 वर्ग मीटर में फैले ताज महल नुमा इस बंगले का निर्माण रोक दिया।

Image credits: The Australian

ऑस्ट्रेलिया छोड़ स्विट्जरलैंड में बस गई ओसवाल फैमिली

इस विवाद के बाद पंकज ओसवाल ने ऑस्ट्रेलिया छोड़ दिया और स्विट्जरलैंड जाकर बस गए। पंकज ओसवाल के पास करीब 3 अरब डॉलर की संपत्ति है।

Image credits: Herald Sun