अमिताभ बच्चन सिर्फ फिल्मों के शहंशाह नहीं रहे हैं, बचपन से ही पढ़ाई में भी आगे रहे। जानिए केबीसी में करोड़ों के सवाल पूछते नजर आने वाले KBC होस्ट के पास सबसे बड़ी डिग्री कौन-सी है।
अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को हुआ था। पिता हरिवंश राय बच्चन हिंदी साहित्य कवि थे, मां तेजी बच्चन सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही। घर में पढ़ाई और साहित्य का शानदार माहौल था।
उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा इलाहाबाद के ज्ञान प्रबोधिनी बॉयज हाई स्कूल से शुरू की। यहीं से 10वीं तक की पढ़ाई पूरी की।
स्कूलिंग पूरी करने के बाद अमिताभ ने नैनीताल के शेरवुड कॉलेज से 12वीं की पढ़ाई की। इसी दौरान उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व और आत्मविश्वास को भी निखारा।
हायर एजुकेशन के लिए अमिताभ बच्चन दिल्ली आए और दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से बीएससी की डिग्री ली, जो उनकी सबसे बड़ी एजुकेशन डिग्री है। उनका सपना एक इंजीनियर बनने का था।
पढ़ाई पूरी करने के बाद अमिताभ ने फिल्मों में आने का नहीं, बल्कि नौकरी करने का फैसला लिया। वे कोलकाता चले गए और वहां फ्रेट ब्रोकर के तौर पर काम करने लगे।
कोलकाता में रहते हुए ही अमिताभ बच्चन ने अपने एक्टिंग स्किल को तराशने के लिए NSD से ट्रेनिंग ली। यहीं से उनकी एक्टिंग जर्नी शुरू हुई, जिसने उन्हें बॉलीवुड का महानायक बना दिया।
बाद में अमिताभ बच्चन की उपलब्धियों को देखते हुए दुनिया के कई बड़े विश्वविद्यालयों ने उन्हें मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की। उन्होंने लंदन में Voice Over Training भी ली।