Hindi

Study Tips: पढ़ाई में टॉपर बनने के लिए अपनाएं ये 10 स्मार्ट आदतें

Hindi

पढ़ाई का मतलब रट लेना नहीं होता

रट लेना पढ़ाई नहीं है, पढ़ाई का मतलब है जानकारी को अच्छे से समझना, लंबे समय तक याद रखना। एकेडमिक सक्सेस के लिए यहां हैं 10 आसान स्टडी हैबिट्स, जो आपकी पढ़ाई का लेवल अप कर देंगे।

Image credits: Getty
Hindi

आखिरी वक्त पर मत पढ़ो

एग्जाम से एक दिन पहले रात भर पढ़ने का मन करता है, लेकिन रिसर्च कहती है कि इससे सिर्फ थोड़े वक्त के लिए याद रहता है। लंबे समय तक याद रखने के लिए रोज थोड़ा-थोड़ा पढ़ना सही है।

Image credits: Getty
Hindi

स्टडी प्लान बनाओ और फॉलो करो

टाइम टेबल बनाकर पढ़ना जरूरी है। एक शेड्यूल तय करो, कब, क्या पढ़ना है और फिर उसी पर टिके रहो।

Image credits: Getty
Hindi

मदद लेने में झिझको मत

अगर कोई टॉपिक समझ नहीं आ रहा तो खुद से जूझते मत रहो। टीचर, ट्यूटर या क्लासमेट्स से बात करो। हेल्प लेना बिलकुल नॉर्मल है।

Image credits: Getty
Hindi

स्टडी बडी बनाओ

दोस्तों के साथ पढ़ाई करने से चीजें जल्दी समझ आती हैं। एक-दूसरे को समझाओ, क्विज करो और नोट्स शेयर करो।

Image credits: Getty
Hindi

अपना पढ़ने का तरीका पहचानो

कुछ लोग सुनकर ज्यादा सीखते हैं, कुछ लिखकर या देखकर। अलग-अलग तरीकों को ट्राई करो और देखो कौन सा तरीका तुम्हारे लिए बेस्ट है।

Image credits: Getty
Hindi

बीच-बीच में ब्रेक लो

लगातार पढ़ने से दिमाग थक जाता है। बीच में छोटे-छोटे ब्रेक लो ताकि दिमाग फ्रेश होकर फिर से पढ़ाई में लग सके।

Image credits: Getty
Hindi

पढ़ाई की सही जगह चुनो

शांत और बिना डिस्ट्रैक्शन वाली जगह पर पढ़ो। पानी, स्नैक्स और सारे नोट्स अपने पास रखो ताकि बीच में उठना न पड़े।

Image credits: Getty
Hindi

खुद को इनाम दो

कठिन चैप्टर खत्म करने के बाद खुद को रिवॉर्ड दो, जैसे एक चॉकलेट, आइसक्रीम या अपनी पसंदीदा गेम।

Image credits: Getty
Hindi

बार-बार रिवीजन करो

पढ़ा हुआ बार-बार दोहराने से वो लंबे समय तक याद रहता है। नोट्स देखकर, फ्लैशकार्ड से या खुद को टेस्ट करके प्रैक्टिस करो।

Image credits: Getty
Hindi

स्पेसिफिक गोल सेट करो

जैसे- मैं रोज शाम 6 से 8 पढ़ूंगा या इस हफ्ते दो चैप्टर खत्म करूंगा, गोल जितने क्लियर होंगे, फोकस उतना आसान होगा।

Image credits: Getty

Indian Army JAG ऑफिसर कैसे बनते हैं? जानिए योग्यता और चयन प्रक्रिया

1947 की Independence Day की 10 अनदेखी तस्वीरें

बिजी प्रोफेशनल्स के लिए 10 आसान टाइम मैनेजमेंट टिप्स

पाकिस्तान में इंजीनियर कैसे बनते हैं, भारत के JEE जैसा कौन सा एग्जाम?