जन्माष्टमी पर यदि आप अपने बच्चों को कृष्ण की लीलाओं और उनकी शरारतों से परिचित कराना चाहते हैं, तो यहां है 10 किताबों की लिस्ट, जो बेहद मजेदार और ज्ञानवर्धक भी हैं।
कराडी टेल्स द्वारा लिखी गई ये किताब बच्चों के लिए खास हैं। इसमें कृष्ण के जन्म की कहानी और उनके कारनामों को रोचक तरीके से बताया गया है, जैसे कंस का अंत करना, कालिया नाग को हराना।
भारत की सबसे प्रसिद्ध कहानी श्रृंखला में से एक, अमर चित्र कथा की यह किताब बच्चों को कृष्ण की जीवन गाथा सरल और रंगीन चित्रों के साथ दिखाती है। यह किताब कई भाषाओं में उपलब्ध है।
अम्मा टेल मी सीरीज में बच्चों के लिए कृष्ण पर किताबें भी हैं। भक्ति माथुर द्वारा लिखी अम्मा, मुझे कृष्ण के बारे में बताओ, में कृष्ण के जन्म और लीलाओं को रोचक तरीके से बताया गया है।
सुधा मूर्ति की यह किताब बच्चों को राम और कृष्ण की कम-ज्ञात और मजेदार कहानियों से परिचित कराती है। ये कहानी समय में खो गई अनकही कथाओं को उजागर करती है।
रूपा पाई ने भगवद गीता को बच्चों के लिए सरल और रोमांचक रूप में प्रस्तुत किया है। इसमें अर्जुन और कृष्ण के संवाद को रोचक तरीके से समझाया गया है।
तलेगरी टेल्स की यह पुरस्कार विजेता किताब छोटे बच्चों को कृष्ण और अन्य हिंदू देवी-देवताओं से परिचित कराती है। इसमें सुंदर चित्र और आसान भाषा में कहानियां दी गई हैं।
इस सेट के जरिए बच्चे कृष्ण, राम, हनुमान और गणेश से परिचित हो सकते हैं। कृष्ण को माखन चोर के रूप में और उनके साहस और प्रेम को सजीव चित्रों में दिखाया गया है।
सुनीता शााह की यह किताब बच्चों को भगवान विष्णु के दस अवतारों की कहानियां बताती हैं। इसमें राम और कृष्ण के अलावा अन्य अवतारों के बारे में रोचक जानकारी दी गई है।
उमा ची की यह किताब बच्चों को कृष्ण और उनके मित्र सुदामा की कहानी के माध्यम से दोस्ती का महत्व बताती है। सरल शब्दों और आकर्षक चित्रों के साथ पौराणिक कथाओं से परिचय कराती है।
मलय दयाल की यह किताब बच्चों को कृष्ण के जन्म, उनके मामा कंस से बचने की कहानी से परिचित कराती है। इसमें कृष्ण और पांडवों के संबंध और गांधारी के श्राप की कहानी भी शामिल है।