दिल्ली में विधानसभा चुनाव की बढ़ती सियासी गर्मी के बीच अरविंद केजरीवाल फुल एक्टिव मोड में हैं। जनता को रिझाने के लिए एक से बढ़ कर एक वादे करते नजर आ रहे हैं।
इस बीच अरविंद केजरीवाल की पत्नी और बच्चों के राजनीति में आने को लेकर भी लोगों के मन में कई सवाल हैं। जो कि दिल्ली चुनाव 2025 से दूरी बनाये हुए हैं।
यह तो जगजाहिर है कि कैसे तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल के सपोर्ट में उनकी पत्नी सुनिता केजरीवाल ने आप पार्टी को संभालने में एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया।
वहीं पहले के चुनावी अभियानों में अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल आम आदमी पार्टी के लिए डोर-टू-डोर कैंपेन करती और पिता के सपोर्ट में वोट मांगती नजर आ चुकी हैं।
लेकिन दिल्ली चुनाव 2025 के लिए अबतक के आप पार्टी के अभियानों में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनिता केजरीवाल, बेटी हर्षिता या बेटा पुलकित केजरीवाल किसी को सामने नहीं देखा गया।
वहीं अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में हर्षिता और पुलकित केजरीवाल के राजनीति में आने को लेकर बड़ी बात कही है।
अरविंद केजरीवाल ने साफ-साफ कहा कि उनके बच्चे हर्षिता, पुलकित या पत्नी सुनिता राजनीति में नहीं आएंगे। और यदि वे राजनीति में आये तो कोई और पार्टी में आएंगे। आम आदमी पार्टी में नहीं।
केजरीवाल ने वंशवाद की राजनीति को देश की एक बड़ी समस्या बताते हुए कहा कि उनकी पार्टी इसका सख्त विरोध करती है। इसलिए पुलकित केजरीवाल या हर्षिता केजरीवाल राजनीति में नहीं आयेंगे।
अरविंद केजरीवाल के दो बच्चे हैं। एक बेटी हर्षिता केजरीवाल और एक बेटा पुलकित केजरीवाल। दोनों आईआईटी दिल्ली से बीटेक ग्रेजुएट हैं। और अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं।