Education

रेलवे TTE था यह क्रिकेटर, चंद हजार थी सैलरी, आज 1040 Cr के मालिक धोनी

Image credits: Instagram

एमएस धोनी का जन्म साधारण परिवार में

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखंड, रांची के साधारण परिवार पान सिंह और देवकी देवी के घर हुआ। 

Image credits: Instagram

डीएवी जवाहर विद्या मंदिर, रांची से पढ़ाई

धोनी ने डीएवी जवाहर विद्या मंदिर, रांची में पढ़ाई की। धोनी ने स्कूल में और बाद में रांची क्रिकेट क्लब के लिए क्रिकेट खेला।

Image credits: Instagram

रेलवे में टीटीई की नौकरी

 2001 में उन्हें दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में टिकट कलेक्टर की नौकरी मिल गई। जहां करीब 6 हजार सैलरी मिलती थी।

Image credits: social media

चयनकर्ता को दिखी धोनी की क्रिकेट की प्रतिभा

रेलवे टीम के लिए क्रिकेट खेलते समय एक चयनकर्ता की नजर उनकी प्रतिभा पर पड़ी। 2002 में उन्होंने रणजी ट्रॉफी में झारखंड के लिए डेब्यू किया। प्रदर्शन के कारण इंडिया ए टीम में चयन हुआ।

Image credits: Our own

अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू

2004 में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया। 2007 में भारतीय टीम के कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया। उनके नेतृत्व में भारत ने 2011 विश्व कप सहित कई सीरीज जीते।

Image credits: social media

धोनी की फैमिली

धोनी के परिवार में उनके पिता पान सिंह, मां देवकी देवी, भाई नरेंद्र सिंह धोनी, बहन जयंती गुप्ता, पत्नी साक्षी सिंह धोनी और बेटी जीवा सिंह धोनी हैं।

Image credits: instagram

महेंद्र सिंह धोनी बिजनेस वेंचर्स

धोनी ने 7इंक ब्रूज और कॉप्टर 7 जैसे फूड एंड बेवरेज ब्रांडों में इनवेस्ट किया है। रांची में होटल माही रेजीडेंसी, सेवन नामक कपड़े का ब्रांड और धोनी स्पोर्ट्सफिट जिम चेन के मालिक हैं।

Image credits: Getty

लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी

क्रिकेट में योगदान और सेना के प्रति प्रतिबद्धता के लिए 2011 में धोनी को भारतीय सेना की लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी गई। वह टेरिटोरियल आर्मी की पैराशूट रेजिमेंट का हिस्सा हैं। 

Image credits: instagram

धोनी की नेट वर्थ

2024 में धोनी की नेट वर्थ 1040 करोड़ रुपये (127 मिलियन डॉलर) है।

Image credits: Instagram