Hindi

डिंपल यादव की बेटी अदिति यादव को जानिए, क्या करती है, कितनी पढ़ी लिखी

Hindi

कौन है अदिति यादव?

अदिति यादव अखिलेश यादव और डिंपल यादव की बड़ी बेटी हैं। सपा के पूर्व मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव की पोती हैं। माता-पिता की जीत के बाद अदिति यादव का राजनीति टैलेंट सामने हैं।

Image credits: aditi yadav instagram
Hindi

अदिति को 12वीं में 98% मार्क्स मिले थे

अदिति यादव ने अपनी शुरुआती पढ़ाई लखनऊ ला मार्टिनियर स्कूल से पूरी की। उन्होंने साल 2020 में 12वीं की परीक्षा में 98% मार्क्स हासिल किये थे।

Image credits: aditi yadav instagram
Hindi

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से कर रही पढ़ाई

अदिति यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) से पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन की पढ़ाई कर रही हैं। अदिति यादव को बैडमिंटन और घुड़सवारी का भी शौक है।

Image credits: aditi yadav instagram
Hindi

अखिलेश यादव और डिंपल यादव की स्टार प्रचारक

अदिति यादव लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान अपने माता-पिता अखिलेश यादव और डिंपल यादव की स्टार प्रचारक बन गई थी। घर-घर जा कर उन्होंने वोट मांगे। अदिति यादव के दो जुड़वा भाई-बहन भी हैं।

Image credits: aditi yadav instagram
Hindi

लदंन से पढ़ाई कर रही अदिति यादव मैनपुरी और कन्नौज में वोट मांगती दिखी

लंदन से पढ़ाई कर रही अदिति लोकसभा चुनाव से पहले अपने माता-पिता को फिर से सांसद बनाने के लिए मैनपुरी और कन्नौज में जनता से समर्थन मांगती नजर आईं। जिसका असर वोट पर साफ दिखा।

Image credits: aditi yadav instagram
Hindi

भविष्य में राजनीति में आ सकती हैं अदिति यादव

अदिति जिस तरह से अपने पैरेंट्स के लिए चुनाव प्रचार करती दिखी थी, लोगों के लिए उनका यह कदम भविष्य में उनके राजनीति में आने के स्पष्ट संकेत हैं।

Image credits: aditi yadav instagram
Hindi

अदिति यादव भविष्य में सपा से सीएम चेहरा

कुछ लोगों का तो यह भी मानना है कि अदिति यादव की राजनीति में एंट्री हो चुकी है। उन्हें अखिलेश यादव की उत्तराधिकारी और भविष्य में सपा से सीएम चेहरे के तौर पर भी देखा रहा है।

Image Credits: aditi yadav instagram