Education

नारंगी, पीला या लाल सूरज का असली रंग क्या है? आदित्य L1 से पहले जानें

Image credits: Freepik

चांद के बाद अब सूरज की बारी

चंद्रयान 3 की सफलता के बाद अब ISRO सूरज की तरफ जा रहा है। Aditya L1 मिशन से काफी कुछ निकलकर सामने आने वाला है। सूर्य के कई राज खुल सकते हैं।

Image credits: Freepik

किस कलर का है सूरज

सूर्य कभी पीला, कभी नारंगी या कभी लाल रंग का दिखता है। आखिर सूर्य का असली कलर क्या है। इसकी जानकारी बहुत ही कम लोगों को है।

Image credits: Freepik

कब किस रंग में दिखता है सूर्य

पृथ्वी से सूरज अलग-अलग समय अलग-अलग रंग का नजर आता है। सूर्योदय या सूर्यास्त के समय लाल या फिर नारंगी दिखता है। वहीं, दिन सूर्य पीला दिखाई पड़ता है।

Image credits: Freepik

क्या सूर्य का रंग पीला है

पीला, लाल, नारंगी रंग से सूर्य का कोई लेना देना नहीं है। ये रंग पृथ्वी के वायुमंडल और हमारी आंखों के कराण होता है। प्रकाश की भौतिकी के कारण सूर्य का रंग पीला नजर आता है।

Image credits: Freepik

क्या प्रकाश भौतिकी के कारण ही सूर्य लाल है

सूरज की रोशनी हमारी आंखों तक आने से पहले वायुमंडल से टकराती है। जिसे प्रकाश की भौतिकी कहते हैं। इसी वजह से सूरज का रंग लाल, नारंगी या पीला नजर आता है।

Image credits: Freepik

आखिर सूर्य का असली रंग क्या है

NASA की रिपोर्ट के मुताबिक, जब स्पेस से वैज्ञानिकों ने सूर्य की तस्वीर ली तो उसका रंग लाल,पीला और नारंगी नहीं बल्कि सफेद था। यानी सूर्य का असली रंग सफेद है।

Image credits: Freepik

सूर्य सफेद तो पृथ्वी से सफेद क्यों नहीं दिखता

जब सूरज की किरणें आंखों तक पहुंचती हैं, तब उनकी मात्रा इतनी अधिक होती है कि आंखों की फोटोरिसेप्टर कोशिकाएं संतृप्त हो जाती हैं। इससे सूर्य सफेद नहीं पीला, लाल-नारंगी दिखता है।

Image credits: Freepik