महागठबंधन ने 2025 विधानसभा चुनाव के लिए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम फेस घोषित किया है।
तेजस्वी यादव जहां 9वीं तक पढ़े हैं, वहीं उनके डिप्टी सीएम पद के साथी मुकेश सहनी 8वीं पास हैं। जानिए मुकेश सहनी के लाइफ की रोचक बातें।
मुकेश सहनी का जन्म दरभंगा जिले के सुपौल बाजार गांव में हुआ था। पिता जीतन सहनी छोटे व्यवसायी थे। 19 साल की उम्र में मुकेश मुंबई चले गए, एक कॉस्मेटिक स्टोर में सेल्समैन का काम किया।
मुंबई में जल्द ही उन्होंने फिल्मों और टीवी शोज के सेट डिजाइन का काम शुरू किया और ‘मुकेश सिनेवर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड’ नाम की अपनी कंपनी बना ली।
मुकेश सहनी ने इंडस्ट्री में पहचान बनाई। डायरेक्टर नितिन देसाई, उमंग कुमार जैसे लोगों के साथ काम किया। शाहरुख, सलमान, अंबानी के इवेंट जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में भी अहम भूमिका निभाई।
मुकेश सहनी ने साल 2019 में वीआईपी पार्टी बनाई और पहली बार महागठबंधन के साथ राजनीति में कदम रखा। बाद में 2020 में उन्होंने एनडीए का दामन थामा और नीतीश सरकार में पशुपालन मंत्री बने।
2022 में सरकार बदलने के बाद उनका मंत्री पद चला गया। फिर वे दोबारा महागठबंधन में लौट आए। सहनी लगातार डिप्टी सीएम पद की मांग करते रहे, ताकि निषाद समाज को मजबूत प्रतिनिधित्व मिल सके।
चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 12.34 करोड़ की कुल संपत्ति है। इसमें 1.31 करोड़ की चल संपत्ति और पत्नी के नाम 51 लाख की चल संपत्ति है। करीब 18.86 लाख का सरकारी कर्ज भी है।
मुकेश सहनी को लोग प्यार से “सोन ऑफ मल्लाह” कहते हैं। उन्होंने न सिर्फ फिल्मी दुनिया में अपनी जगह बनाई, बल्कि बिहार की राजनीति में भी अपनी पहचान मजबूत की।