RJ महवश एक जानी-मानी रेडियो जॉकी, सोशल मीडिया क्रिएटर और मोटिवेशनल कंटेंट मेकर हैं। वो अपनी बेबाक बातों, इमोशनल कहानियों, महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बोलने के लिए मशहूर हैं।
महवश का जन्म और पालन-पोषण अलीगढ़, उत्तर प्रदेश में हुआ। वो एक कंजरवेटिव मुस्लिम फैमिली से ताल्लुक रखती हैं, जहां शादी को एक लड़की की जिंदगी का सबसे बड़ा मकसद माना जाता है।
शुरुआती पढ़ाई अलीगढ़ के लोकल स्कूल से हुई। Women's College, Aligarh Muslim University से ग्रेजुएशन और AJK, Jamia Millia Islamia (नई दिल्ली) से मास कम्युनिकेशन में एमए किया।
अपनी बेबाक आवाज और दिल छू लेने वाली कहानियों से लोगों का दिल जीत लेने वाली आरजे महवश इनदिनों क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं।
RJ महवश एक ऐसी लड़की, जिसने प्यार, धोखा और समाज की सख्त सोच के बीच अपनी पहचान बनाई। उनकी जिंदगी की सबसे तकलीफदेह और हिम्मत भरी दास्तान आपको हैरान कर देगी।
RJ महवश ने Yuvaa के पॉडकास्ट में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की। बताया कि कैसे उनके मंगेतर ने उन्हें तीन बार धोखा दिया, जिससे वो अंदर से पूरी तरह टूट गईं।
बार-बार धोखा मिलने के बाद महवश को पैनिक अटैक आने लगे। हालात इतने बिगड़ गए कि उन्हें इंजेक्शन तक लगवाने पड़े, लेकिन वो अपने माता-पिता को कुछ नहीं बता सकीं।
RJ महवश के अनुसार वह पूरी तरह सिंगल हैं और आज की तारीख में शादी का कांसेप्ट उन्हें समझ नहीं आता। मजाक-मजाक में रिश्ते बनाने में उनका विश्वास नहीं है।
धोखा मिलने के बाद महवश का आत्मविश्वास डगमगा गया। जब उन्होंने अपने एक्स की किसी और लड़की से चैट्स पढ़ी,तो खुद पर शक होने लगा। बाद में समझी कि धोखा दूसरे की कमजोरी होती है आपकी नहीं।
तीन बार धोखा खाने के बाद, आखिरकार उन्होंने रिश्ता खत्म करने का फैसला किया। अलीगढ़ जैसे छोटे शहर में सगाई तोड़ना आसान नहीं था, लेकिन महवश ने अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट को अहमियत दी।
RJ महवश ने अपने करियर की शुरुआत Radio Mirchi 98.3 FM में रेडियो जॉकी के रूप में की थी। वर्तमान में, वह मुख्य रूप से डिजिटल कंटेंट क्रिएशन, एक्टिंग, और फिल्म मेकिंग में एक्टिव हैं।