Hindi

7 स्पेसवॉक, 3 अंतरिक्ष यात्रा,शानदार है सुनीता विलियम्स की स्पेस जर्नी

Hindi

सुनीता विलियम्स कौन हैं, माता-पिता

1965 में सुनीता विलयम्स का जन्म दीपक पांड्या और उर्सुलाइन बोनी की सबसे छोटी बेटी के रूप में हुआ था। उनके पिता दीपक पांड्या 1958 में अहमदाबाद से अमेरिका जाकर बस गए थे।

Image credits: social media
Hindi

भारत के गुजरात से है नाता

सुनीता विलियम्स का पैतृक परिवार भारत के गुजरात के मेहसाणा जिले से है, जबकि उनका मां का परिवार स्लोवेनियाई वंश का है। वे तीन भाई बहन भी हैं। बड़ा भाई थॉमस और बड़ी बहन दीना अन्नाद।

Image credits: social media
Hindi

नेवल अकादमी से ग्रेजुएशन

सुनीता ने नीधम हाई स्कूल से पढ़ाई की। फिर यूनाइटेड स्टेट्स नेवल अकादमी से ग्रेजुएशन किया। फ्लोरिडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री ली।

Image credits: social media
Hindi

30 तरह के लड़ाकू विमान उड़ाने का एक्सपीरिएंस

सुनीता विलियम्स को 30 तरह के लड़ाकू विमानों पर 3000 से ज्यादा घंटों की उड़ान का एक्सपीरिएंस है। 59 साल की सुनीता विलियम्स अबतक तीन बार अंतरिक्ष की यात्रा कर चुकी हैं।

Image credits: social media
Hindi

तीन पर अंतरिक्ष यात्रा

सुनीता विलियम्स 3 बार अंतरिक्ष यात्रा कर चुकी हैं। सबसे पहले 2006 में, दूसरी बार 2012 में और तीसरी बार 2024 में। अभी भी वह नासा के स्पेस मिशन पर अंतरिक्ष स्टेशन में ही हैं। 

Image credits: social media
Hindi

स्टारलाइनर के हीलियम लीक के कारण वापसी में देरी

हालांकि सुनीता विलियम्स को अबतक वापस लौट जाना था लेकिन स्टारलाइनर के हीलियम लीक के कारण वापसी में देरी हो रही है। उनकी वापसी की तैयारियों में नासा जुटा हुआ है। वह जल्द ही लौटेंगी।

Image credits: social media
Hindi

स्पेस मिशन में अंतरिक्ष में कुल 342 दिन बिताये

सुनीता ने पहले दो मिशन के दौरान अंतरिक्ष में कुल 322 दिन बिताये हैं। 2006 में सुनीता ने अंतरिक्ष में 195 दिन और 2012 में 127 दिन बिताए थे। तीसरे मिशन में उन्हें 20 दिन हो चुके हैं।

Image credits: social media
Hindi

7 बार कर चुकी हैं स्पेस वॉक

पहली अंतरिक्ष यात्रा 2006 में सुनीता विलियम्स ने 4 स्पेस वॉक किये। 2012 में सुनीता ने तीन बार स्पेस वॉक किये थे। स्पेस वॉक के दौरान अंतरिक्ष यात्री स्पेस स्टेशन से बाहर आते हैं।

Image credits: social media
Hindi

माइकल विलियम्स से शादी

सुनीता विलियम्स ने माइकल विलियम्स से शादी की है। माइकल टेक्सास में पुलिस अफसर थे। सुनीता अंतरिक्ष की यात्रा करने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला हैं। 

Image Credits: social media